आस्था

Surya Gochar: एक साल बाद सूर्य देव करेंगे बुध की राशि में प्रवेश, बहुत जल्द अमीर बनेंगे इन राशियों के लोग! होगा ये बड़ा फायदा

Surya Gochar 2024 Gemini zodiac: नौ ग्रहों में सूर्य ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसको ग्रहों का राजा कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य देव इस वक्त वृषभ राशि में हैं और बहुत जल्द मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. तकरीबन एक साल बाद सूर्य देव बुध की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य देव इस स्थिति में तकरीबन एक महीने तक रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में सूर्य की स्थिति जब अच्छी होती है तो जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है. ज्योतिषीय गणना के आधार पर जानते हैं कि 15 जून को होने वाला सू्र्य राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए खास है.

मिथुन राशि

सूर्य देव राशि परिवर्तन करके इस राशि में आने वाले हैं. इस राशि में सूर्य की एंट्री करीब एक साल बाद होगी. ऐसे में सूर्य का यह राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लिए खास है. बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं. विदेशी व्यापार से जबरदस्त धन लाभ होगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव खत्म होगा. सूर्य के शुभ प्रभाव से नौकरी करने वालों को प्रमोशन का चांस बनेगा. प्राइवेट नौकरी करने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.

सिंह राशि

जून में होने वाला सूर्य का राशि परिवर्तन सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए खास है. सूर्य के गोचर से आर्थिक लाभ होगा. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे वे पूरे होंगे. जॉब में प्रमोशन का लाभ मिलेगा. इसके अलावा करियर में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगा. घर-परिवार में समृद्धि का आगमन होगा. व्यापार या कोई जरूरी काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों को संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा.

कन्या राशि

तकरीबन एक साल बाद सूर्य का मिथुना राशि में प्रवेश करना कन्या राशि के लिए भी खास और सकारात्मक है. धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी. धन लाभ के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेगा. व्यापार में नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. शादीशुदा जिंदगी में मिठास बनी रहेगी. रोजगार का नया अवसर प्राप्त होगा. जो लोग नौकरी की तलाश में जुटें हैं उन्हें सूर्य-गोचर की अवधि में शुभ समाचार मिलेगा.

यह भी पढ़ें: कुंभ राशि में शुरू होगी शनि की उल्टी चाल, 5 महीने तक ये राशियां रहेंगी खुशहाल

यह भी पढ़ें: आने वाली है शनि जयंती, भूलकर भी ना करें ये 6 गलतियां; वरना जिंदगी हो जाएगी तबाह!

Dipesh Thakur

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

4 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

41 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

43 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago