Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कुंभ राशि में शुरू होगी शनि की उल्टी चाल, 5 महीने तक ये राशियां रहेंगी खुशहाल

Shani Vakri 2024: शनि देव बहुत जल्द उल्टी चाल शुरू करने जा रहे हैं. शनि की वक्री चाल से कुछ राशियों के जीवन में खुशहाली आने वाली है. साथ ही बिजनेस, करियर में खास तरक्की होने वाली है.

shani dev

शनि देव.

Shani Vakri 2024  Rashifal: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शनि देव इस वक्त कुंभ राशि में विराजमान हैं. जहां से सीधी चाल में विचरण कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव 29 जून से उल्टी चाल शुरू कर देंगे और इस स्थिति में 15 नवंबर तक रहेंगे. उसके बाद शनि देव फिर से मार्गी अवस्था (सीधी चाल) में लौट आएंगे. ऐसे में 139 दिनों तक शनि की वक्री चाल का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा. आइए जानते हैं शनि की उल्टी चाल के दौरान किन राशियों की किस्मत खुल सकती है.

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की उल्टी चाल मेष राशि के लिए बेहद शुभ और लाभकारी है. बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अत्यंत खास रहने वाला है. व्यापार में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें नया ऑफर मिल सकता है. घर-परिवार में खुशहाली और शांति का माहौल रहेगा. आर्थिक स्थिति में खास सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.

वृषभ राशि

शन की उल्टी चाल वृषभ राशि के लिए भी शुभ रहने वाला है. कर्म भाव में शनि के वक्री होने से जीवन में चल रही परेशानियां कम होंगी. शादीशुदा लोगों को बच्चों से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इस दौरान (139 दिनों तक) आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.

कन्या राशि

शनि की उल्टी चाल से कन्या राशि से जुड़े लोगों को जबरदस्त फायदा हो सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव इस राशि के छठे भाव में वक्री होंगे. जिससे आमदनी में वृद्धि होगी. धन कमाने के कई साधन विकसित होंगे. अप्रत्याशित स्रोत से धन का आगमन होगा. लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा. करियर में खूब तरक्की देखने को मिलेगी. नौकरी में कुछ खास लाभ प्राप्त हो सकता है.

शनिवार की शाम जरूर करें ये काम

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार बेहद खास माना गया है. ऐसे में शनि देव की कृपा पाने के लिए शाम को घर में लोबान जलाएं.

शनिवार की शाम काले रंग की गाय को रोटी खिलाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत मिलती है.

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार की शाम पीपल के वृक्ष के नीचे काले तिल डालकर सरसों के तेल का दीया जलाएं.

शनिवार की शाम हनुमान मंदिर में उनकी पूजा-आरती करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं.

शनिवार की शाम शनि देव को खिचड़ी का भोग लगाने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है.

यह भी पढ़ें: जून में मंगल का ये राजयोग दिलाएगा राजा जैसा सुख और आनंद, इन 3 राशि वालों को होगा सबसे अधिक फायदा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital