Maharashtrian Kadhi Recipe
Maharashtrian Kadhi Recipe: पारंपरिक भारतीय व्यंजनों में कढ़ी और चावल शामिल हैं. यहां कई तरह की कढ़ी मशहूर है. अलग अलग जगहों के हिसाब से कढ़ी का स्वाद भी बदल जाता है. कुछ जगहों पर पकौड़े वाली कढ़ी काफी पसंद की जाती है, तो कुछ जगहों पर बिना पकौड़े वाली कढ़ी. इसका खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को आकर्षित करता है. इसी कढ़ी में महाराष्ट्रीयन कढ़ी काफी फेमस है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं. अगर आप भी अलग-अलग स्वाद का मजा लेना चाहते हैं तो महाराष्ट्रीयन कढ़ी बनाकर लंच या डिनर में सर्व कर सकते हैं. चावल के साथ इसका कंबिनेशन काफी मशहूर है. महाराष्ट्रीयन कढ़ी को चावल के साथ खाने के अलावा सीधे पिया भी जाता है. अगर आपने कभी घर पर महाराष्ट्रीयन कढ़ी नहीं बनाई है तो कोई बात नहीं, हम आपको बताते हैं महाराष्ट्रीयन कढ़ी बनाने की रेसिपी…
2 कप फ्रेस दही
1 कप बेसन
1 चुटकी हींग
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच राई
1 चम्मच जीरा
4 बारीक कटे हरी मिर्च
1 इंच अदरक
7-8 करी पत्ते
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच हल्दी पाउडर
बारीक कटे हरी धनिया पत्ती
1/2 चम्मच चीनी
4 चम्मच तेल
यह भी पढ़ें : Diabetes के कारण औरतों से ज्यादा मर्दों में बढ़ता है हार्ट अटैक और किडनी का खतरा, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
महाराष्ट्रीयन कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही या छाछ लें. इसके बाद इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इस बात का ध्यान रखें कि बैटर में गाठें ना पड़ें. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म होने दें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई और जीरा डालकर उसे चटकने दें. उसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा अदरक और करी पत्ता डाल कर सुनहरा होने तक भूनें. कुछ सेकेंड तक भूनने के बाद इसमें हल्दी पाउडर और चुटकी भर हींग डाल दें. अब बेसन के बैटर को लेकर एक बार फिर से घोलें और फिर कढ़ाई में डाल लें. इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें और अपने स्वाद के हिसाब से चीनी डाल लें. अब कढ़ी को मीडिया आंच पर उबलने दें. जब कढ़ी में हलका उबाल आना शुरू हो जाए तो इसको बीच-बीच में हिलाना शुरू कर दें, ताकि कोई गांठ ना बनें. अगर आपको जादा गाढ़ी कढ़ी पसंद हैं तो आप इसे उबाल सकते हैं. जब ये अच्छे से पक जाएं, फिर गैस बंद कर दें. इसे गार्निश करने के लिए आप हरी धनिया पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपकी महाराष्ट्रीयन कढ़ी बनकर तैयार है. आप इसे चावल या रोटी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…