आस्था

सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, 5 राशियों के लिए शुभ; इन्हें रहना होगा सतर्क

Surya Grahan 2024 Timing Good Bad Effect on Zodiac: ग्रहण, एक खगोलीय घटना है जिसका विज्ञान के साथ-साथ ज्योतिष में भी खास महत्व है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण पितृ पक्ष के आखिरी दिन लगने वाला है. इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा. इस दिन सर्वपितृ अमावस्या रहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं इस साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की टाइमिंग, किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और किन राशि के जातकों को खास सतर्क रहना होगा.

सूर्य ग्रहण 2024 टाइमिंग | Surya Grahan 2024 Timing

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पितृपक्ष के आखिरी दिन यानी सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने जा रहा है. अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक यह सू्र्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा. इसके साथ ही इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा. जबकि, इस सूर्य ग्रहण की समाप्ति देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगेगा.

सूर्य ग्रहण इन 5 राशियों के लिए शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण पांच राशियों के लिए शुभ है. यह सूर्य ग्रहण मेष, वृषभ, धनु, मकर और कुंभ राशि के लिए शुभ रहेगा. सूर्य ग्रहण के शुभ प्रभाव से इन राशि से जुड़े लोगों के जीवन में खास सकारात्मक बदलाव आएगा. साथ ही कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी. आकस्मिक रूप से धन लाभ होगा. नौकरी का नया ऑफर मिलेगा. आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी.

सूर्य ग्रहण से किन राशियों को सतर्क रहना होगा

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लिए बहुत अनुकूल नहीं माना जा रहा है. इस राशियों से जुड़े जातकों को सेहत का खास ख्याल रखना होगा. स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. चोट-चपेट की संभावना है. नौकरी और व्यापार में बनते हुए कार्य बिगड़ जाएंगे. परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है. अनावश्यक खर्च बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें: कल से इन 3 राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से संवरेगी तकदीर

सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ऐसे में इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. इसके अलावा सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण श्राद्ध कर्म पर भी असर नहीं डालेगा. इसलिए, सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्धा जैसा किया जाता है वैसा ही किया जाएगा.

कहां-कहां दिखेगा यह सूर्य ग्रहण

नासा का अनुसार, यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका, अटालांटिक ओसिएन में दिखाइ देगा.

Dipesh Thakur

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

6 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

26 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

36 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

58 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago