Photo-IANS
Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या की घटना के बाद देश भर के अस्पताल सहमे हुए हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल ने अपनी महिला चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को आत्मरक्षा की तरकीब सीखाने का फैसला किया है. इसके लिए अस्पताल में सात दिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जहां विशेषज्ञ महिला मेडिकल स्टाफ को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखा रहे हैं.
प्रशिक्षण के दौरान उन्हें विस्तार से बताया जा रहा है कि अगर कभी उनके जीवन में इस तरह की अप्रिय स्थिति पैदा हो, तो वे खुद का बचाव कैसे कर सकती हैं. इसके अलावा, प्रशिक्षण के दौरान महिला चिकित्साकर्मियों को इम्प्रोवाइज़्ड हथियारों का उपयोग करने की तरकीब भी सिखाई जा रही है.
फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग के फैसिलिटी डायरेक्टर दीपक नारंग ने इस सम्बंध में मीडिया को बताया कि “हम दिल्ली पुलिस के इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए उनके आभारी हैं. आज के समय में हर लड़की और महिला को आत्मरक्षा के हुनर आने चाहिए. हमारा मकसद फीमेल स्टाफ को किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थति में निर्णायक तरीके से प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना है.”
डीसीपी जितेंद्र कुमार मीणा ने कहा, “यह कार्यक्रम अस्पतालों में कार्यरत महिला मेडिकल स्टाफ को अधिक जागरूक बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. हम इस प्रोग्राम के जरिए उन्हें आत्मरक्षा के लिए जरूरी क्षमताओं से लैस करेंगे. इस ट्रेनिंग के बाद महिलाओं का आत्म-स्वाभिमान भी बढ़ेगा ताकि वे खुद को कमजोर और अपमानित न महसूस करें. आत्मरक्षा के कौशल से सुसज्जित कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर अपनी और दूसरों की रक्षा कर पाता है. दिल्ली पुलिस का प्रयास है कि शहर की महिलाएं और महिला चिकित्साकर्मी न सिर्फ सुरक्षित रहें, बल्कि वे हर तरह से सशक्त भी बनें और परिवर्तन प्रकोष्ठ इसी दिशा में प्रयासरत है.”
बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी. इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त हो गया है. लोग आरोपी और इस पूरे मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही हैं. इस तरह से इस घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में भीड़ बढ़ने से एक…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…