Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मंगल देव करेंगे मकर राशि में प्रवेश, चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जॉब-बिजनेस में होगा जबरदस्त लाभ

Mangal rashi parivartan 2024 Effect: शुभ ग्रह मंगल आज धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा. मंगल का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए मंगलकारी और लाभदायक है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानिए कि मंगल का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ है.

Mangal rashi parivartan

मंगल का राशि परिवर्तन 2024.

Mangal Rashi Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को खास महत्व दिया गया है. जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी में प्रवेश करता है तो उसे गोचर कहा जाता है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक आज शुभ ग्रह मंगल राशि परिवर्तन करने जा रहा है. मंगल देव (Mangal) आज यानी 5 फरवरी 2024 को रात 9 बजकर 56 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. अब तक मंगल देव धनु राशि में हैं. मंगल का यह राशि परिवर्तन (Mars Transit 2024) कुछ राशियों के लिए शुभ होने के साथ-साथ लाभकारी भी माना जा रहा है. मंगल देव राशि परिवर्तन करके किन राशियों की किस्मत संवारेंगे? जानिए.

मेष

मंगल देव इस राशि के स्वामी हैं. ऐसे में मंगल का यह गोचर इस मेष राशि से जुड़े लोगों के लिए खास माना जा रहा है. मंगल देव राशि परिवर्तन करके मेष राशि राशि वालों जिंदगी में खुशहाली लाएंगे. साथ ही नौकरी से जुड़ी दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होंगी. जो लोग सेना में काम कर रहे हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिलेगी. साहस और ऊर्जा से भरे रहेंगे. मानसिक विकार दूर होगा. आर्थिक जीवन में चल रही मुश्किलें दूर होंगी.

वृश्चिक

मंगल के राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि से जुड़े लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव नजर आएगा. बिजनेस करने वालों को गजब का मुनाफा प्राप्त होगा. वहीं जो लोग साझेदीरी वाला व्यापार कर रहे हैं, उन्हें भी जमकर आर्थिक लाभ होगा. पराक्रम में वृद्धि होगी. गुस्से पर नियंत्रण रहेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ-साथ प्रमोशन का भी चांस बनेगा. पिता या घर के किसी बड़ा सदस्य से आर्थिक मदद मिलेगी.

मकर

मंगल देव स्थान बदलकर मकर राशि में ही आएंगे. मंगल के इस राशि परिवर्तन से मकर राशि से जुड़े लोगों के जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. जॉब में प्रमोशन की स्थिति बनेगी. वर्क प्लेस पर अधिकारियों का साथ मिलेगा. मनसिक चिंताएं दूर होंगी.

मंगल देव की प्र



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital