देश

मौलाना सलमान अजहरी ने जूनागढ़ में दिया था भड़काऊ भाषण, गुजरात पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

Mumbai Maulana Salman Azhari Hate speech:  जूनागढ़ में भड़काऊ भाषण मामले में रविवार को गुजरात पुलिस की एक टीम मौलाना सलमान अजहरी को जूनागढ़ ले गई. जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया. इससे पहले मुंबई पुलिस ने मौलाना और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153(सी), 188, 505(2) और 114 के तहत मामला दर्ज किया था. पुलिस उन्हें पकड़कर घाटकोपर पुलिस स्टेशन ले गई. इस दौरान मौलाना के सैकड़ों समर्थक उनकी रिहाई की मांग को लेकर स्टेशन के बाहर जमा हो गए.

ट्रांजिट रिमांड पर जूनागढ़ ले गई पुलिस

मौलाना सलमान को पुलिस पकड़कर थाने ले आई तो उनके समर्थक थाने के बाहर जमा हो गए और उनकी रिहाई की मांग करने लगे. इसके बाद मौलाना थाने के बाहर मौजूद समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने बाहर मौजूद समर्थकों से कहा कि मैं अपराधी नहीं हूं मुझे जांच के लिए यहां लाया गया है. मैं उनका सहयोग कर रहा हूं. इसके बाद देर रात जूनागढ़ पुलिस मुंबई पहुंची और सलमान को दो दिन के ट्रांजिट रिमांड पर जूनागढ़ ले गई.

यह भी पढ़ेंः झारखंड में CM चंपई सोरेन की असली परीक्षा आज, विधानसभा में साबित करेंगे बहुमत

यह है मामला

मामले में जूनागढ़ पुलिस ने भी मौलाना सलमान और दो आयोजक मोहम्मद युसूफ मालेक और अजीम हबीब के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (बी) और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया है. बता दें कि सलमान अजहरी 31 जनवरी को जूनागढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान आपत्ति जनक भाषण दिया था. उनके भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद पुलिस ने मौलाना को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया था.

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए यह कहते हुए अनुमति मांगी थी कि अजहरी का संबोधन धर्म और नशामुक्ति की जागरूकता के लिए है. लेकिन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया.

यह भी पढ़ेंः ‘पीएम मोदी आपने हमें खुद से दूर कर लिया…’ बदले-बदले से नजर आए उद्धव ठाकरे

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

27 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago