आस्था

सूर्य के गोचर से बनेगा खास राजयोग, 5 दिन बाद इन राशियों को मिलेगा राजा जैसा सुख!

Shadashtak Raj Yoga: ग्रहों में राजा कहे जाने वाले सूर्य देव 16 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि का स्वामी सूर्य किसी भी राशि में एक महीने तक रहता है. इसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश कर जाता है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, शनि देव इस वक्त कुंभ राशि में मौजूद हैं. सूर्य के गोचर से ये दोनों ग्रह एक दूसरे से छठवें और आठवें भाव में विराजेंगे. ऐसे में सूर्य-शनि की इस विशेष स्थिति से षडाष्टक राजयोग का निर्माण होगा. ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य-गोचर और शनि-सूर्य के खास राजयोग के किन राशियों के ऐश्वर्य और सुख में वृद्धि होती है.

कर्क राशि

सूर्य गोचर से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. किसी भी कार्य में निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा. नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. परिवार में पिता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. मानसिक तनाव दूर होगा. कारोबार में आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे.

कन्या राशि

सूर्य-शनि से बनने वाला षडाष्टक योग लाभकारी साबित होगा. इस दौरान प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा. कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी. व्यापारियों को व्यापार में जबरदस्त आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा. मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. बिजनेस में किए गए निवेश से खास लाभ मिलेगा. इस दौरान धन संचय करने में कामयाब होंगे. कार्यस्थल पर कार्यों में सफलता मिलेगी.

धनु राशि

जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव से मुक्ति मिलेगी. व्यर्थ के भागदौड़ से बचे रहेंगे. इस दौरान फिजूलखर्च पर नियंत्रण रहेगा, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. नौकरीपेशा वाले जॉब में परिवर्तन कर सकते हैं. शनि देव की कृपा से जहां नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा वहीं, सूर्य ग्रह की अनुकूलता से अच्छा निर्णय लेने में कामयाब होंगे. दोस्तों से आर्थिक लाभ मिल सकता है.

कुंभ राशि

सूर्य-गोचर और सूर्य-शनि से बनने वाला षडाष्टक राजयोग जीवन में खास परिवर्तन लाएगा. प्रोफेशनल लाइफ में आ रही बाधाएं दूर होंगी. व्यवसाय में आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी. परिवार में चल रही धन संबंधी समस्या से निजात मिल सकती है. वाद-विवाद के मुद्दों में सफलता मिल सकती है. कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई फैसला पक्ष में आएगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. सुख के साधनों में वृद्धि होगी.

यह भी पढ़ें: शुक्र का हुआ कर्क राशि में उदय, मेष समेत इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय

यह भी पढ़ें: केतु के नक्षत्र परिवर्तन से जागेगा इन 3 राशियों का सोया भाग्य, 63 दिन वरदान के समान

Dipesh Thakur

Recent Posts

हमीरपुर में महिलाकर्मी ने बिजली विभाग के एक्सईएन को जड़े पांच थप्पड़, लगाए अश्लील बातों का आरोप

हमीरपुर के बिजली विभाग कार्यालय में महिला कर्मचारी ने छेड़खानी और अश्लील टिप्पणियों का आरोप…

5 minutes ago

भजनलाल से वसुंधरा तक के इलाकों में बीजेपी को झटका, पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी को…

35 minutes ago

एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने दिया राज्यों की यूनिट मजबूत करने का संदेश, भगोड़ों पर कसेगा शिकंजा

NIA की छठी एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों की एंटी…

48 minutes ago

पाकिस्तान का पक्षकार बनने की क्या मजबूरी? भारत को ‘साइड प्लेयर’ बताकर घिरे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Chicago Speech Controversy: शिकागो में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने पर राहुल गांधी…

58 minutes ago

मेले में आधी रात मचा बवाल, झगड़ा शांत कराने पहुंचे BJP नेता की मौत, एक युवक हिरासत में

Chandan Mandal Death: पश्चिम बंगाल के मालदा में कार्तिक पूजा के मेले में युवकों के…

1 hour ago

मां की विदाई में पैतृक घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: पंचूर गांव में किए अंतिम दर्शन, शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार

CM Yogi Adityanath: माता सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के…

1 hour ago