Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब नीति कथित घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से ईडी द्वारा जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 9 सितंबर को सुनवाई करेगा. न्यायमूर्ति एम प्रतिभा एम सिंह और न्यायमूर्ति अमित शर्मा की बेंच इस मामले में सुनवाई कर रही है.
कोर्ट ने ईडी की ओर से दाखिल जवाब के बाद याचिकाकर्ता के वकील को जवाबी जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है. मामले की सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश वकील ने कहा कि हाई कोर्ट के केजरीवाल को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण देने से इनकार करने के बाद 21 मार्च को उन्हें गिरफ्तार किये जाने के बाद ही यह याचिका निर्रथक हो गई थी.
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी से नौवां समन मिलने के बाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जिसके तहत उन्हें 21 मार्च को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था. हाई कोर्ट ने तब साफ कहा था कि इस स्तर पर वह उन्हें कोई अंतरिम राहत देने के लिए इच्छुक नहीं है.
केजरीवाल को उसी शाम ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. बता दें कि अरविंद केजरीवाल सहित अन्य के खिलाफ ईडी द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट में 38 लोगों को आरोपी बनाया है. साथ ही ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आरोपी नंबर 37 बनाया है.
यह भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाली बेंच से जस्टिस संजय कुमार ने खुद को किया अलग
आम आदमी पार्टी को आरोपी नंबर 38 बनाया गया है. साथ ही ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में शरद रेड्डी के बयान का हवाला देकर कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने 100 करोड़ के अलावा भी गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पैसे की मांग की. जिसे शरद रेड्डी के इनकार करने के बाद शरद रेड्डी के प्रति आम आदमी पार्टी का रुख बदल गया. चार्जशीट के मुताबिक अरविंद केजरीवाल किंगपिंन और साजिशकर्ता हैं.
-भारत एक्सप्रेस
रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…
1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…