रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा
Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार बड़े-बड़े उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला होना है. जामनगर नॉर्थ से भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं. शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान रिवाबा ने कहा कि मेरे पति रविंद्र मेरे लिए बूस्टर डोज की तरह हैं, जिन्होंने हर मौके पर साथ दिया है.
रिवाबा ने कहा कि मेरे लिए वो बेहद भावुक पल था जब मैंने नामांकन किया और वो मेरे साथ थे. मैं महिलाओं को ये कहना चाहती हूं कि वे शादी के बाद भी अपने सपने पूरे कर सकती हैं. मेरे पति मेरे साथ मजबूती से खड़े हैं, वैसे ही हर पति को अपनी पत्नी का साथ देना चाहिए, ताकि उसके सपने आसानी से पूरे हो सकें.
रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने गुजरात चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) में आम आदमी पार्टी की भागीदारी पर कहा कि गुजरात की जनता कभी भी त्रिकोणीय चुनाव को पसंद नहीं करती है. गुजरात की जनता वैसी पार्टी पर भरोसा नहीं करती जिसने जनता के लिए कुछ ना किया हो.
ये भी पढ़ें : बीवी को BJP का टिकट मिलते ही डिजिटल प्रचार में उतरे रविंद्र जडेजा, दनादन कर रहे ट्वीट
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इतने सालों में जनता के हित में बहुत काम किया है. हमारे पास बहुत कुछ जनता को बताने के लिए है इसलिए चुनाव में जनता का विश्वास हमपर दिखेगा.
ये भी पढ़ें : Gujarat Election: एक करोड़ के गहने, तीन शहरों में 6 मकान, जानें रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा के पास कितनी है संपत्ति
रिवाबा पेशे से इंजीनियर हैं और काफी स्टाइलिश भी हैं. रविंद्र जडेजा और रिवाबा की शादी 2016 में दोनों ने लव मैरिज की थी. रिवाबा जडेजा के पास करोड़ों की संपत्ति है. उन्होंने अपने एफिडिफिट में इसकी जानकारी दी है. रिवाबा जडेजा ने साल 2019 में राजनीति में कदम रखा था. गुजरात में एक और पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं जबकि 8 दिसंबर को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…
भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…
रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…
Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…