आस्था

Badrinath Kapat Opening Date 2023: कल से खुल जाएंगे बद्रीनाथ के कपाट, हो रही है मंदिर की भव्य सजावट

Badrinath Dham: चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम (उत्तराखंड) के कपाट कल 27 अप्रैल गुरुवार को शुभ मुहूर्त में खुलने जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए आदिगुरु शंकराचार्य की डोली एवं गाडू घड़ा कलश भगवान बद्री विशाल के मंदिर पहुंच रही है. कल गुरुवार को 7 बजकर 10 मिनट पर भगवान बद्री विशाल के कपाल ग्रीष्म काल के लिए खुल जाएंगे. बताया जा रहा है कि करीब 15 से 20 क्विंटल फूलों से भगवान बद्री विशाल के मंदिर की सजावट की जा रही है. मंदिर परिसर के आसपास के सभी इलाकों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने का काम भी जारी है. देश के कोने कोने से श्रद्धालु भी धीरे-धीरे बद्रीनाथ धाम पहुंचने लगे हैं.

क्या है गाड़ू घड़ा

बद्रीनाथ धाम में भगवान शिव जी के महाभिषेक के लिए तिल के तेल का उपयोग किया जाता है. मंदिर के कपाट खुलने को लेकर माना जाता है कि इस तेल को सुहागिन महिलाओं द्वारा विशेष पोशाक पहन कर टिहरी राजदरबार में तैयार किया जाता है. इसके बाद इस तेल को डिम्मर गांव के डिमरी आचार्यों द्वारा लाए गए कलश में भर दिया जाता है जिसे गाड़ू घड़ा कहते हैं.

इसे ही श्री बद्रीनाथ पहुंचाने के दौरान निकाले जाने वाली यात्रा गाडू घड़ा कलश यात्रा कहलाती है. जब यह कलश यात्रा जोशीमठ पहुंचती है तो आदि गुरु शंकराचार्य की डोली भी इस कलश यात्रा के साथ शामिल हो जाती है, जिसके बाद यह योग ध्यान बद्री पाण्डुकेश्वर पहुंचती है. जहां योग ध्यान बद्री में भगवान उद्धवजी एवं भगवान कुबेरजी की डोली जो की शीतकालीन प्रवास हेतु यहां पर विराजमान रहती है और शंकराचार्यजी की डोली. गाडू घड़ा कलश यात्रा के साथ श्री बद्रीनाथजी के धाम के पहुंचती है. जिसके बाद मंदिर के द्वार खुलते हैं. उसके बाद भक्त दर्शन करते हैं.

इसे भी पढ़ें: Shukra Gochar 2023: शुक्र का राशि परिवर्तन, मई में मालामाल होंगी ये राशियां

पहुंची कलश यात्रा

26 अप्रैल शाम तक आदि गुरु शंकराचार्यजी की गद्दी, श्री रावल जी, गाडू घड़ा, पांडुकेश्वर योग बदरी से श्री उद्धवजी, श्री कुबेरजी सहित श्री बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं, जिसके बाद बृहस्पतिवार 27 अप्रैल को प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिये जाएंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

8 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

27 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

38 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

59 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago