देश

Gautam Adani: एशिया के दानवीरों की सूची में शीर्ष पर उद्योगपति गौतम अडानी

Gautam Adani: फोर्ब्स एशिया की हीरोज ऑफ फिलानथ्रॉपी (Forbes Asia’s Heroes of Philanthropy) लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी गई. इस लिस्ट के 16वें संस्करण में भारतीय अरबपति कारोबारियों – गौतम अदाणी, शिव नादर के साथ अशोक सूता का नाम शामिल किया गया है. इसके साथ ही मलेशिया – इंडियन अरबपति कारोबारी ब्रह्मल वासुदेवन और उनकी वकील पत्नी शांति कंडिया को भी जगह दी गई है.

फोर्ब्स की एशिया की हीरोज ऑफ फिलानथ्रॉपी लिस्ट जारी

फोर्ब्स की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि इस ‘अनरैंक सूची’ में उन लोगों को जगह दी गई है, जिन्होंने एशिया- प्रशांत क्षेत्र में परोपकारी कार्यों के लिए निजी तौर पर प्रतिबद्धता दिखाई है. फोर्ब्स की ओर से बताया गया कि अडानी ने इस साल अपने 60वें जन्मदिन पर जून में 60,000 करोड़ रुपये (7.7 बिलियन डॉलर) दान किए हैं. उनकी ओर से दान की गई ये राशि उन्हें भारत का सबसे परोपकारी व्यक्ति बनाती है. अदाणी की ओर से राशि अदाणी फाउंडेशन को दान की गई है, जिसकी स्थापना 1996 में की गई थी। इस राशि का उपयोग हेल्थकेयर, शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट में किया जाएगा.

HCL के संस्थापक शिव नादर का नाम भी शामिल

एचसीएल (HCL) के संस्थापक शिव नादर का नाम भी भारत के सबसे परोपकारी लोगों में शामिल किया गया है, जिन्होंने बीते कुछ दशकों में अपनी संपत्ति से एक बिलियन डॉलर का दान शिव नादर फाउंडेशन के माध्यम से किया है. इस साल उन्होंने 1,160 करोड़ रुपये (142 मिलियन डॉलर) दान किए हैं. दिग्गज टेक कारोबारी अशोक सूता ने इस साल 600 करोड़ (75 मिलियन डॉलर) मेडिकल रिसर्च के लिए अपनी फाउंडेशन को दान किए हैं.
इसके अलावा मलेशिया – इंडियन अरबपति कारोबारी ब्रह्मल वासुदेवन और उनकी वकील पत्नी शांति कंडिया ने 93 करोड़ रुपये (11 मिलियन डॉलर) इस साल दान किए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

11 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

14 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

24 minutes ago

‘असाधारण राष्ट्र-निर्माता थे नानाजी…’, जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…

24 minutes ago

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

40 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

54 minutes ago