आस्था

आज इतने बजे लग रहा है साल का अंतिम चंद्रग्रहण, सूतक काल से ही हो जाएं सतर्क

Chandra Grahan 2023: आज साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है, जो कि दुनिया के तमाम देशों के साथ ही भारत में भी दिखाई देने वाला है. आज अश्विन पूर्णिमा के दिन पड़ने वाले चंद्रग्रहण से पहले सूतक भी लग जाएगा. अश्विन पूर्णिमा 28 और 29 अक्टूबर की मध्य रात्रि को पड़ रही है. इस दिन चंद्रमा पूरे भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस दिन चंद्रग्रहण मध्यरात्रि को 1 बजकर 5 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा. वहीं यह रात के ही 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. यह चंद्रग्रहण भारत के लगभग सही इलाकों में दिखाई देगा.

इतने बजे लग रहा सूतक, हो जाएं सावधान

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार चंद्रग्रहण के लगने से पहले ही उसका सूतक काल शुरु हो जाता है. आज 28 अक्टूबर को लगने वाले चंद्रग्रहण का सूतक शाम 4 बजकर 5 मिनट पर शुरु हो जाएगा.

आज 28 अक्टूबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत के अलावा विश्व के कई देशों में दिखाई देगा. एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, संपूर्ण दक्षिण-पूर्वी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र, दक्षिणी प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में भी चंद्रग्रहण दिखाई देगा.

चंद्रग्रहण पर इन कामों से होगा लाभ

चंद्र ग्रहण के दौरान अपने आराध्य के मंत्रों का जाप करें. चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहण खत्म होते ही स्नान करने वाले जल में गंगाजल डालकर स्नान करें. इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें. चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करते हुए शुद्ध करें. ग्रहण के समय गायों को घास और रोटी, पक्षियों को दाना डालने से कई गुना अधिक पुण्य मिलता है.

इसे भी पढ़ें: Diwali 2023: इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें शुभ मुहूर्त और माता लक्ष्मी की पूजा विधि

चंद्रग्रहण पर यह काम किया तो होगा पछताना

चंद्रग्रहण के दौरान अपने व्यवहार को लेकर सजग रहें. इस दिन क्रोध करने से आने वाले 15 दिन आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. वहीं ग्रहण काल के दौरान भोजन और पूजा पाठ करने से भी बचें. चंद्रग्रहण के दौरान तो वैसे कोशिश करें की बाहर न निकलना पड़े लेकिन अगर निकलते हैं तो किसी भी सुनसान जगह या श्मशान भूमि के पास से होकर भी नहीं गुजरें. माना जाता है कि चंद्रग्रहण के समय नकारात्मक शक्तियों की ताकत और सक्रियता काफी बढ़ जाती है. वहीं इस दौरान पवित्रता का विशेष ध्यान रखें.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago