खेल

Brazil Vs Croatia: क्रोएशियाई ‘दीवार’ को भेद नहीं पाया ब्राजील, क्वार्टर फाइनल में टूटा नेमार की टीम का सपना

Brazil vs Croatia: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में दिग्गज टीमों का सपना टूटने का सिलसिला बरकरार है. पहले क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को ब्राजील और क्रोएशिया के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया, जो पेनल्टी शूटआउट तक गया और 2-4 से हारकर पांच बार की चैम्पियन ब्राजील बाहर हो गई.

मैच की शुरुआत के साथ ही ब्राज़ील को क्रोएशिया से कड़ी टक्कर मिली. इस दौरान दोनों टीमों ने कई मूव बनाए लेकिन गोल करने में कामयाबी नहीं मिली. मैच इस हद तक कांटे का था कि फुल टाइम में कोई गोल नहीं हो सका और एक्स्ट्रा टाइम तक पहुंचा.

यहां नेमार ने 105+1वें मिनट में गोल दागकर ब्राजील को 1-0 से बढ़त दिला दी और इतिहास भी रच दिया. उनका यह 77वां इंटरनेशनल गोल रहा. इसी के साथ नेमार ने महान फुटबॉलर पेले की भी बराबरी कर ली. लेकिन क्रोएशियाई स्टार स्ट्राइकर ब्रूनो पेटकोविच ने नेमार की मेहनत पानी फेर दिया. ब्रूनो ने दूसरे एक्स्ट्रा टाइम (117वें मिनट) में गोल दागकर एक बार फिर मैच 1-1 से बराबरी कर दिया.

पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने ब्राजील को हराया

इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने 4-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली. ब्राजील 2014 के बाद से अब तक सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा है. वहीं क्रोएशिया की टीम 2018 के विश्व कप फाइनल में फ्रांस के हाथों हार गई थी.

ये भी पढ़ें: VIDEO: मैच में बड़ा हादसा! क्रिकेटर के मुंह पर लगी बॉल, 4 दांत टूटे और लगे 30 टाके

यहां देखें पेनल्टी शूटआउट का रोमांच…

1-0 : क्रोएशिया के निकोला ब्लासिच ने सेंटर नेट में गोल दागा
1-0 : ब्राजील के रोड्रिगो ने राइट बॉटम पर शॉट मारा, लेकिन, क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने इसे सेव कर लिया.
2-0 : क्रोएशिया के लोवारो माएर ने सेंटर नेट में शूट किया. ब्राजील के गोलकीपर एलिसन बेकर राइट साइड में कूद गए और गोल.
2-1 : ब्राजील के कैसेमिरो ने बॉटम लेफ्ट कॉर्नर में गोल दागा.
3-1 : क्रोएशिया के कप्तान लुका मोड्रिच ने लेफ्ट कॉर्नर में गोल दाग टीम को बढ़त दिलाई.
3-2 : ब्राजील के पेड्रो ने बॉटम लेफ्ट कॉर्नर में गोल दाग टीम की उम्मीदें बनाए रखीं.
4-2 : क्रोएशिया के मिस्लाव ओर्सिच ने बॉटम लेफ्ट कॉर्नर में स्कोर किया.
4-2 : ब्राजील के मार्किनोस ने बॉटम लेफ्ट कॉर्नर पर शॉट मारा। गोलकीपर राइट साइड में कूद गए। लेकिन, बॉल गोलपोस्ट से टकरा कर वापस आ गई। इसी पेनल्टी मिस के साथ ब्राजील क्वार्टर फाइनल हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

1 hour ago

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

4 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

9 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

10 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

10 hours ago