आज का राशिफल 14 मार्च 2024.
Today Horoscope 14 March 2024: आज सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में आज से खरमास शुरू हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र के जानकार आचार्य मनोज नय्यर से आज का राशिफल और खास उपाय जानिए.
लग्नेश मंगल का उच्च की स्थिति में होना आज आपको बेहद साहसी बना रहा है. आज आप साहस के बल पर अपने सभी कार्यों को सफलता पूर्वक कर पाएंगे. हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाना आज आपके लिए विशेष फलकारी है.
भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर 75
लग्नेश मंगल का उच्च की स्थिति में होना आज आपको बेहद साहसी बना रहा है. आज आप साहस के बल पर अपने सभी कार्यों को सफलता पूर्वक कर पाएंगे. हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाना आज आपके लिए विशेष फलकारी है.
भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर 75
आज आपका स्वास्थ्य बिलकुल भी साथ नहीं दे रहा. श्वास संबंधी समस्या की वजह से आपको डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है. घर पर रहें और गणपति देव का ध्यान करें.
भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 45
चंद्रमा की स्थिति आज आपको काम में संलग्न कर रही है. जो लोग कंप्यूटर का काम करते हैं आज उन्हें बड़ा ऑर्डर और बड़े धन लाभ का योग बन रहा है. आज आपकी मेहनत रंग लाएगी.
भाग्यशाली संख्या-9
भाग्य का मीटर 80
राशि स्वामी का परम शत्रु शनि के साथ विराजमान होना आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच उग्रता की स्थिति पैदा कर रहा है. आज वाणी पर विराम दें और धैर्य व संयम से काम लें.
भाग्यशाली संख्या-1
भाग्य का मीटर 40
राशि स्वामी बुध का पंचम भाव में मित्र शुक्र के साथ युति करना आज आपको प्रेम संबंधी मामलों में सफलता देगा. जो लोग प्रेमी-प्रेमिका को प्रपोज करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ है. दिन का लाभ लें.
भाग्यशाली संख्या-6
भाग्य का मीटर 90
आज आप अपनी माता जी के साथ विशेष वार्तालाप में व्यस्त रहेंगे. आज आपकी माता का आशीर्वाद आपको एक विशेष कार्य के लिए प्रेरित करेंगी. जिसके भविष्य उज्जवल होगा.
भाग्यशाली संख्या-7
भाग्य का मीटर 65
जो लोग प्रॉपर्टी का काम कर रहे हैं आज का दिन उनके लिए बेहद शुभ है. पिछले कुछ दिनों से जिस डील को आप करना चाह रहे थे आज वो निश्चित ही सफलता पूर्वक हो सकती है. हनुमान चालीसा का पाठ करना दिन की शुभता को बढ़ाएगा.
भाग्यशाली संख्या-3
भाग्य का मीटर 95
राशि स्वामी का चंद्रमा से युक्त होना आज आपको भावुक कर रहा है. भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें अन्यथा आपको धन की हानि होने का योग है. केले के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाएं.
भाग्यशाली संख्या-5
भाग्य का मीटर 50
आज धन की स्थिति आपकी बेहद शुभ है. शनि देव आपको रुका हुआ धन दिलवाने जा रहे हैं. व्यापारी प्रयास करें आज आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा. घर की दहलीज पर शाम के समय सरसों तेल का दीया आज अवश्य जलाएं.
भाग्यशाली संख्या-2
भाग्य का मीटर 85
आज आप अहंकारी बन सकते हैं. यदि खुद पर संयम आज नहीं रखा. पारिवारिक रिश्ते बिगड़ने का योग है. किसी गरीब को काले कपड़े का दान करना आपके लिए शुभकारी रहेगा.
भाग्यशाली संख्या-4
भाग्य का मीटर 40
आज आप धर्म के कार्यों में अपना दिन बिताएंगे. आज आपके द्वारा किया हुआ दान का धन दस गुना लाभ लेकर लौटेगा. आज मंदिर में पीले फलों का भेंट करना आपके लिए शुभकारी है.
भाग्यशाली संख्या-9
भाग्य का मीटर 90
आज भगवान विष्णु को पीली मिठाई भेंट करें. यथाश्क्ति गरीबों में बाटें और उनका आशीर्वाद लें. यदि आज आप ऐसा करते हैं तो पूरा वर्ष खुशियां और सफलताएं आपको प्राप्त होंगी.
आज दोनों पति-पत्नी मंदिर के बाहर बैठे गरीबों को मीठे चावल खिलाकर उनका आशीर्वाद लें. यदि आज आप ऐसा करेंगे, दोनों का प्रेम आपस में बढ़ेगा, परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन में सुमंगल ही सुमंगल होगा.
आज के दिन तामसिक चीजें लहसुन और प्याज का उपयोग ना करें. ये आपके लिए अनिष्टकारी है.
आज के दिन गोशाला जाकर गौमाता को गुड़ खिलाएं. यदि आज के दिन यह कार्य आप करते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत ही योगकारी मंगलकारी और कल्याणकारी गुजरेगा.
यह भी पढ़ें: शुरू होने वाले हैं इन राशियों के अच्छे दिन! सूर्य का राशि परिवर्तन संवार देगा किस्मत
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…