आज का राशिफल 19 फरवरी 2024.
Today Horoscope 19 February 2024: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के जानकार, आचार्य मनोज नय्यर से आज का राशिफल, भाग्यशाली अंक, भाग्य का मीटर, बर्थ डे टिप, मैरिज एनिवर्सरी टिप, आवाय्ड ऑफ द डे और टिप ऑफ द डे जानिए.
बृहस्पति की स्थिति आज आपको धार्मिक कार्यों से जोड़ रही है. आज आप कोई छोटी धार्मिक यात्रा भी करेंगे. जो कि आपके लिए बहुत लाभप्रद होगी. मंदिर में आज चने की दाल भेंट करें.
भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 80%
दशम में बैठे सूर्य की स्थिति आज आपको सरकार से लाभ करवा रही है. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं यदि प्रयास करें तो सरकारी नौकरी प्राप्त हो सकती है. आज आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें.
भाग्यशाली संख्या- 3
भाग्य का मीटर- 75%
शत्रु चंद्रमा आज लग्न में बैठकर मन और मस्तिष्क को बहुत बैचैन कर रहा है. कोई भी कार्य आज आप ठीक से नहीं कर पा रहे. आज गायत्री मंत्र का जाप करना आपको अनिष्ट से बचाएगा.
भाग्यशाली संख्या- 9
भाग्य का मीटर- 40%
शत्रु शनि अष्टम भाव में बैठकर आज अनिष्टकारी हो गए हैं. आज आप षड्यंत्र और लांछन के शिकार हो सकते हैं. संयम और बुद्धि से यदि काम नहीं लिया तो सम्मान की हानि होगी.
भाग्यशाली संख्या- 6
भाग्य का मीटर- 45%
छठे भाव में बैठे बुध आज बुद्धि को प्रभावित कर रहे हैं. ये ना हो जल्दबाजी में लिया निर्णय भविष्य में बड़े पाश्चाताप का कारण बन जाए. आज कोई फैसला बिल्कुल भी ना लें. गोमाता को हरा चारा खिलाना शुभकारी है.
भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 55%
राशि स्वामी बुध का मित्र शुक्र के साथ पंचम भाव में बैठना आज विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता दिलवा रहा है. जो लोग व्यापारी हैं उनके लिए भी आज का दिन बेहद शुभ है. आज सूर्य देव को जल अर्पण करें.
भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 80%
लग्नेश शुक्र का चतुर्थ भाव में मित्र शनि की राशि में बैठना शुभकारी है. जो लोग वाहन लेने की सोच रहे हैं आज ले लें. दिन आपके पक्ष में है. दिन की शुरुआत अपनी बड़ी बहन के आशीर्वाद से करें.
भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 90%
अष्टम भाव में गए चंद्रमा आज आपको जल संबधित रोग खांसी, जुकाम से पीड़ित कर रहे हैं. यदि लापरवाही की तो डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है. इसलिए आज घर पर रहें और ओम् नमः शिवाय का जाप अवश्य करें.
भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 50%
मित्र मंगल धन भाव में बैठकर धन के बड़े मार्ग प्रशस्त करेंगे. आज आप अपने पराक्रम से बड़ा धन प्राप्त कर सकते हैं. जो लोग अस्त्र-शस्त्र संबंधित चीजों का व्यापार करते हैं आज उनका व्यापार ऊचाइयां छू सकता है.
भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर- 85%
लग्न में बैठे शुक्र आज आपको रोमानी बना रहे हैं. यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज अपनी बात को कह दें. आज आपका प्रेम और व्यवहार दोनों ही प्रस्तावों को मान लिया जाएगा. दिन आज अपके पक्ष में है.
भाग्यशाली संख्या- 9
भाग्य का मीटर- 95%
12वें भाव में बैठे शुक्र आज आपको किसी नए गैजेट या आधुनिक चीज को खरीदने की ओर प्रेरित कर रहे हैं. आज कोई नई वस्तु घर में अवश्य आएगी. आज किसी कामगार को सरसों के तेल का दान करें.
भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 90%
राशि स्वामी की स्थिति आज आपको परिवार में सामांजस्य बिठाने के लिए बहुत उपयुक्त है. आज आप परिवार में एक मध्यस्थ बनकर परिवार को जोड़ रहे हैं. आज विष्णु देव की आराधना करें.
भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 70%
यह भी पढ़ें: शुक्र के राशि परिवर्तन से धनवान बनेंगे इन 4 राशियों के लोग
यह भी पढ़ें: तीन ग्रह मिलकर चमकाएंगे इन राशियों की तकदीर, इस दिन से शुरू होगा गोल्डेन टाइम
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…