देश

चंडीगढ़ नगर निगम में उथल-पुथल जारी, मेयर ने पद से दिया इस्तीफा, AAP के 3 पार्षद बीजेपी में शामिल, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ में नगर निगम के चुनाव होने के बाद से ही उथल-पुथल मची हुई है. इसी बीच रविवार (18 फरवरी) को नवनिर्वाचित मेयर मनोज सोनकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर धोखाधड़ी से अपना मेयर बनाने का आरोप लगाया था. जिसके बाद आप ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. मामले की आज यानी कि 19 फरवरी को सुनवाई होनी है.

AAP के 3 पार्षद बीजेपी में शामिल

वहीं चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद पूनम देवी, नेहा मुसावट और गुरचरण काला बीजेपी में शामिल हो गए. इसकी पुष्टि पंजाब बीजेपी अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा ने की है. बता दें कि चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर धांधली करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद कांग्रेस और AAP ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. जिसमें इन दोनों पार्टियों ने चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की थी. याचिका में नए मेयर के कामकाज पर रोक लगाने, चुनाव से जुड़े दस्तावेजों को सील करने की भी मांग की गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने मेयर के कामकाज पर लगाई थी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की पहली सुनवाई के दौरान नए मेयर रे कामकाज पर रोक लगाने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए दस्तावेजों को भी सील करने का दिया था. मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह को कड़ी फटकार लगाई थी. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने यहां तक कहा था कि रिटर्निंग अफसर पर इस कृत्य के लिए मुकदमा चलाया जाना चाहिए. क्योंकि इन्होंने लोकतंत्र की हत्या की है.

यह भी पढ़ें- BJP का राष्ट्रीय अधिवेशनः पीएम मोदी बोले- विपक्ष भी कह रहा अबकी बार 400 पार, सदियों से लटके कामों को हमने पूरा किया

अनिल मसीह बैलट पेपर पर चला रहे थे पेन

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही बीजेपी ने उन्हें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव पद से हटा दिया था. मामले की आज होने वाली सुनवाई में अनिल मसीह को पेश होना है. मेयर चुनाव की सीसीटीवी निगरानी की गई थी. जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा था कि अनिल मसीह बैलट पेपर पर पेन चला रहे थे.

वहीं दूसरी ओर AAP के तीन पार्षदों के बीजेपी में जाने के बाद अब भाजपा के कुल पार्षदों की संख्या 17 हो गई है. इसके अलावा एक सांसद का वोट भी है और शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद भी भाजपा के समर्थन में है. वहीं गठबंधन के पास अब सिर्फ 17 वोट बचे हुए हैं. जिसमें आप के 10 और कांग्रेस के 7 पार्षद शामिल हैं. नगर निगम में कुल 35 सीटें हैं. जबकि एक सांसद का वोट भी डाला जाता है. जिसे मिलाकर 36 वोट पड़ते हैं. ये लोग ही बाद में नगर के मेयर का चुनाव करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सोनिया गांधी नागरिकता मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, तुगलक रोड एसएचओ तलब

सोनिया गांधी की नागरिकता और 1980 की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के मामले…

22 minutes ago

थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरी हुई परंपरा

मदुरई की थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई…

22 minutes ago

चंद्रशेखर आजाद पर केस दर्ज करने की याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 23 दिसंबर को सुनाया जाएगा आदेश

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग…

33 minutes ago

परिसीमन पर महासंग्राम! खरगे बोले – 850 सीटें करके सत्ता पर कब्जा चाहती है BJP, सरकार ने कहा – महिलाओं के लिए ला रहे हैं आरक्षण

परिसीमन विधेयक और लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर राजनीति तेज…

42 minutes ago

तमिलनाडु में काम, बंगाल में पकड़े गए 8 संदिग्ध! लालगोला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bangladesh Nationals Detained: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना…

49 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह…

53 minutes ago