जयंत चौधरी (फोटो-सोशल मीडिया)
Hapur News: लोकसभा चुनाव को लेकर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी लगातार कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं. इसी क्रम में वह शनिवार को यूपी के हापुड़ जिले के नूरपुर पहुंचे और यहां पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उनको नमन किया. इसी के साथ ही स्थानीय लोगों से बात की और उनका आर्शीवाद भी लिया. इस मौके पर जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने अपने दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर खुशी जताई. इसी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि, जब से पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया है, तभी से यूपी की सियासत में बड़े बदलाव होने की संभावना थी. जो अब होती नजर आ रही है.
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने इंडिया गठबंधन से अलग होने के बाद पार्टी की क्या रणनीति है के सवाल पर कहा कि, चुनाव की औपचारिक घोषणा होने दीजिए. सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे. जयंत ने कहा कि, इंडिया गठबंधन से अलग होने के क्या कारण थे और हमारी आगे की रणनीति क्या है. क्या हमारे क्षेत्र के मुद्दे है क्या हम करना चाहते है इन सभी के सवालों के जवाब समय आते ही दिए जाएंगे. इसी के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की क्या तैयारी है, पर उन्होंने कहा कि, अभी तक कोई औपचारिक घोषणा चुनाव को लेकर तो नहीं आई है. जैसे ही घोषणा होगी सब कुछ बता दिया जाएगा.
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव से पहले जयंत चौधरी ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़कर भाजपा के साथ हाथ मिला लिया है. दरअसल सीट शेयरिंग को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ हुई अनबन के बाद जयंत चौधरी ने अपना अलग रास्ता चुन लिया है. अखिलेश ने उनको 7 सीटें दी थीं लेकिन वह 8 सीटें मांग रहे थे और अपनी पसंद की सीटें चाहते थे. इस पर बात बनती न देखते हुए चौधरी ने अखिलेश से किनारा कर लिया. माना जा रहा है कि, जयंत के जाने से सपा को भारी नुकसान हुआ है. अब सपा को उन सात सीटों पर फिर से मेहनत करनी पड़ेगी जो जयंत के हिस्से में थी.
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…