Today Horoscope, 20 August 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन करियर में बदलाव की संभावना है. परिवार में कोई बड़ा मांगलिक आयोजन हो सकता है. आंखों से संबंधित रोग होने की आशंका है. दिन के दूसरे पहर में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा.
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपका मिजाज कुछ नरम रहेगा. कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. रात के समय घर से बाहर निकलने से बचें. खानपान में सावधानी बरतें.
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको व्यापार में सोच समझकर ही कोई निर्णय लेना चाहिए. मानसिक रूप से तनाव हो सकता है. शेयर बाजार में निवेश करने से बचना चाहिए. आज आपके अंदर दूसरों को देखकर हीन भावना आ सकती है.
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप सामाजिक रूप से व्यस्त रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. खर्च की अधिकता के कारण धन का अभाव हो सकता है. हो सके तो आज के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें.
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. अचानक घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं. कार्यस्थल पर सतर्कता बनाए रखें.
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको दूसरों के मामले में पड़ने से बचना चाहिए. शेयर बाजार में निवेश किए धन का लाभ मिल सकता है. संतान पक्ष से दिक्कत हो सकती है. आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम है.
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी. विदेश जाने के योग बनते दिख रहे हैं. पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है. अपनी गुप्त बातें दूसरों को बताने से बचें. संतान की शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है.
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. नए वाहन को खरीदने की योजना बना सकते हैं. जमीन से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा. आज के दिन आप अपने शौक को पूरा करने का प्रयास करेंगे.
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
सरकारी और कानूनी मामलों को हल करने के लिए आज का दिन उत्तम है. परिवार के लोगों में सामंजस्य बना रहेगा. व्यापार के सिलसिले में अचानक से यात्रा के योग बन सकते हैं. सही और गलत लोगों को पहचानने का प्रयास करें.
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आजा खुद को पहले से बेहतर महसूस करेंगे. दूसरों पर संदेह करने की आदत को छोड़ना होगा. पारिवारिक जीवन में किसी को दखलअंदाजी न करने दें. संतान की कोई बात बुरी लग सकती है.
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वित्तीय रूप से लाभप्रद रहने वाला है. आय के नए साधन बनेंगे. कारोबार में कोई नया उद्यम शुरू कर सकते हैं. करियर में आगे बढ़ेंगे. सेहत को लेकर सतर्कता बरतें.
इसे भी पढ़ें: नजर दोष से जिंदगी हो जाती है तबाह, इस उपाय से दूर करें बच्चों और कारोबार पर लगने वाला नजर दोष
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन मीन राशि वालों को अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं. पूर्व में किए गए किसी निवेश का बड़ा लाभ मिल सकता है. पैतृक संपत्ति को लेकर कोई दिक्कत हो सकती है. कानूनी मामलों में सतर्कता बरतनी होगी.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…