आस्था

Today Horoscope: मेष राशि को होगा बड़ा धन लाभ, इन राशियों को रखना होगा सेहत का ख्याल; जानें आज का राशिफल और उपाय

Today Horoscope 9 March 2024: ज्योतिष शास्त्र के जानकार आचार्य मनोज नय्यर से सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल और खास उपाय जानिए.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

द्वितीय भाव में बैठे चंद्रमा बड़े धन लाभ का योग बना रहे हैं. जो लोग खाने-पीने की चीज का व्यापार कर रहे हैं आज उन्हें बड़ा धन लाभ और बड़े ऑर्डर मिलेंगे. शिव चालीसा का पाठ आज अवश्य करें.
भाग्यशाली संख्या- 9
भाग्य का मीटर- 90

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

दशम भाव में बैठे मित्र शनि आज आपको काम में संलग्न कर रहे हैं. शाम तक आप कड़ी मेहनत द्वारा बड़ी सफलता को आज अर्जित करेंगे. काले तिल मंदिर में दान करना बेहद शुभकारी है.
भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 60

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

अष्टम भाव में बैठे राशि स्वामी आज अनिष्टकारी योग बना रहे हैं. आज स्वास्थ्य के प्रति बेहद सावधनी बरतिएगा अन्यथा डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है. आज गोमाता को हरा चारा खिलाएं.
भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 40

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

राशि स्वामी का 11वें भाव में होना बड़े लाभ का संकेत कर रहा है. जो लोग शेयर बाजार मे हैं आज कुछ भी खरीद लें. धन का लाभ होना तय है.
भाग्यशाली संख्या- 3
भाग्य का मीटर- 95

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

राशि स्वामी की आप पर पड़ने वाली पूर्ण दृष्टि आपको सरकार से लाभ दिला रही है. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं प्रयास करें उन्हें सरकरी नौकरी प्राप्त होने का भी योग है. सूर्य देव की आराधना करें.
भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 90

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

राशि स्वामी का चतुर्थ भाव में बैठना आज आपको व्यपार में बड़ा लाभ देगा. जो लोग रेस्टोरेंट का बिजनेस करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद शुभकारी है.
भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर- 85

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

सप्तम में बैठे बृहस्पति जीवन साथी के साथ कटुता को आज समाप्त कर रहे हैं. आज घर में खुशियों का माहौल है और मेहमानों का आगमन भी होगा.
भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 80

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

पंचम में बैठे राहु आज संतान संबंधित चिंताएं दे रहे हैं. जल्दबाजी में आज कोई भी निर्णय ना लें. अभी कुछ दिनों तक निर्णय को टाल दें. हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए आज बेहद शुभकारी है.
भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 50

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धन भाव में शत्रु शुक्र-बुध की युति धन के आगमन को पूरी तरह से रोक लगा रही है. आज विष्णु भगवान को कच्ची हल्दी भेंट करके दिन को अनिष्ट से बचाएं.
भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 45

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

लग्न में बैठे उच्च के मंगल साहस को बढ़ाते हुए कार्यक्षेत्र में सफलता देंगे. जो लोग पुलिस की नौकरी करते हैं, उनकी आज प्रमोशन भी हो सकती है. दिन आपका बेहद शुभ है.
भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 75

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

शत्रु मंगल की 12 वें भाव में स्थिति आज आपका और आपके भाई का विवाद करा सकती है. बेहद संयम से आज का दिन निकालें अन्यथा रिश्ते बिगड़ जाएंगे.
भाग्यशाली संख्या- 6
भाग्य का मीटर- 40

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

धन भाव में बैठे राशि स्वामी पर्याप्त मात्रा में आज धन देंगे. जो लोग धार्मिक चीजों का कार्य करते हैं उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ है. पिता और गुरु के आशीर्वाद से दिन की शुरुआत करें.
भाग्यशाली संख्या- 3
भाग्य का मीटर- 80

बर्थ डे टिप

आज शनि मंदिर जाकर शनि देव को काले तिल भेंट करें . यदि आज आप ऐसा करते हैं तो पूरा वर्ष खुशियां और सफलताएं आपको प्राप्त होंगी.

टिप ऑफ द डे

गरीबों को काला सफेद कंबल दान करें यथा शक्ति अधिक से अधिक. यदि आज के दिन यह कार्य आप करते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत ही योगकारी मंगलकारी और कल्याणकारी गुजरेगा.

मैरिज एनिवर्सरी टिप

आज भैरव मंदिर जाकर जलेबी का प्रसाद चढ़ाएं. यथाशक्ति उसे गरीबों में बांटे. आप ऐसा करेंगे, दोनों का प्रेम आपस में बढ़ेगा, परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन में सुमंगल ही सुमंगल होगा.

आवाय्ड ऑफ द डे

आज के दिन नारियल का प्रयोग खाने में ना करें. ये आपके लिए अनिष्टकारी है.

यह भी पढ़ें: सूर्य, बुध और राहु आएंगे एकसाथ, इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा सुख और ऐश्वर्य!

यह भी पढ़ें: होली पर 4 घंटे से अधिक का चंद्र ग्रहण, इन चार राशियों के लिए शुभ; जानें समय और सूतक काल

Dipesh Thakur

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

19 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

55 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago