आस्था

अयोध्या में वैदिक अनुष्ठान का आज चौथा दिन, जलाई गई पवित्र अग्नि, ‘नवग्रह’ की स्थापना और ‘हवन’ के अलावा होंगे ये कार्यक्रम

अयोध्या के मंदिर में श्री राम लला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से पहले वैदिक अनुष्ठान शुक्रवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गए, इस दौरान पवित्र अग्नि जलाई गई, जिसेके बाद ‘नवग्रह’ की स्थापना और ‘हवन’ किया जाएगा. अयोध्या के राम मंदिर में श्री रामलला की ‘प्राण प्रतिष्ठा ‘ 22 जनवरी को होगी. जिसको लेकर तेजी से तैयारियां की जा रही हैं.

अग्नि प्रज्ज्वलित करने के साथ चौथे दिन का अनुष्ठान शुरू हुआ

मंदिर में चौथे दिन का अनुष्ठान आज सुबह 9 बजे पवित्र अग्नि प्रज्ज्वलित करने के साथ शुरू हुआ. कल गुरुवार को अयोध्या में मंदिर के गर्भगृह के अंदर रखी गई श्री राम लल्ला की मूर्ति को ‘औषधिवास’ (औषधीय निवास), ‘केसराधिवास’ (भगवा निवास), ‘धृतशिवस’ (धृत निवास) और पुष्पाधिवास दिया जाएगा. इसके बाद मूर्ति को केसर और बाद में अनाज में रखा जाएगा.

22 जनवरी तक आम लोगों के लिए मंदिर के दरवाजे बंद

मंदिर के दरवाजे 22 जनवरी तक आगंतुकों के लिए बंद रहेंगे और अगले दिन फिर से खोल दिए जाएंगे. अयोध्या में भव्य समारोह आयोजित करने की तैयारी के बीच शहर में कई स्थानों पर राम लला के पोस्टर लगाए गए हैं. राम पथ और धर्म पथ के चौराहे पर, नया घाट के पास स्थित लता मंगेशकर चौक के पास कई स्थानों पर सेल्फी पॉइंट स्थापित किए गए हैं. रामलला की छवि वाले पोस्टर और बैनर ‘राम नगरी’ को रोशन करते नजर आए.

मनाजा जा रहा ‘अमृत महोत्सव’

अयोध्या में ‘ प्राण प्रतिष्ठा ‘ समारोह से पहले ‘अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है. गुरुवार को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति मंदिर के गर्भगृह में रखी गई. घूंघट से ढकी हुई मूर्ति की पहली तस्वीर गुरुवार को गर्भगृह में स्थापना समारोह के दौरान सामने आई थी.

इसे भी पढ़ें: प्रभु श्रीराम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से अध्यात्म को मिलेगा नया आयाम, बनेगा विश्व की आस्था का बड़ा केंद्र

गर्भगृह में रामलला के दर्शन

अयोध्या में आज रामलला की मूर्ति के पहले दर्शन हुए. हालांकि अभी उनका मुख ठंका हुआ है. ‘राम लला’ की मूर्ति की नक्काशी कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने की थी. मूर्ति 51 इंच लंबी है और इसका वजन 1.5 टन है. मूर्ति में भगवान राम को पांच साल के बच्चे के रूप में चित्रित किया गया है जो उसी पत्थर से बने कमल पर खड़ी है.

Rohit Rai

Recent Posts

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

3 minutes ago

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी के कॉन्सेप्ट की कॉपी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव का तीखा तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…

10 minutes ago

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 6,507 कंप्यूटर टीचर्स का DA 221% हुआ

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…

10 minutes ago

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…

20 minutes ago

गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…

25 minutes ago

अहमदाबाद में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और साइबर क्राइम पर मंथन

Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…

31 minutes ago