यूटिलिटी

अयोध्या जाने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो ये App अपने फोन में जरूर करें डाउनलोड, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Divya Ayodhya Super App: अयोध्या में तैयार हो रहे राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर तौयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं. 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी, इस समारोह को काफी भव्य बनाया जाएगा और देश के तमाम बड़ी हस्तियां यहां मौजूद रहेंगी. दरअसल, आम लोगों के लिए 23 जनवरी 2024 से मंदिर खुल जाएगा जिसके बाद सभी प्रभु श्री राम के दर्शन कर पाएंगे. उसके बाद भगवान राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे जिसके बाद देश-विदेशों से लाखों राम भक्त अयोध्या पहुंचेंगे.

इसी बीच राम भक्तों को अयोध्या में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर राम मंदिर ट्रेस्ट और प्रदेश सरकार ने एक ऐसा मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है. यह एप आपकी अयोध्या यात्रा को आसान बना सकता है. इस एप का नाम दिव्य अयोध्या मोबाइल एप रखा गया है. इस एप की मदद से आपको मंदिर के बारे में हर जानकारी मिल जाएगी.

डाउनलोड करें ये एप

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम के बाद यहां लाखों लोगों के पहुंचने के आसार है. इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पूरी तैयारीयां जोरो-शोरों से की जा रही है. जिसको देखते हुए दिव्य अयोध्या एप लॉन्च किया गया है. इस एप के जरिए आप होटल बुकिंग कर सकते हैं. साथ ही इस एप में ही डीलक्स होटल की लिस्ट भी होगी. इसके अलावा आप ऑनलाइन पार्किंग की भी बुकिंग कर सकते हैं. अगर आपको किसी गाइड की जरूरत है तो वह भी आपको इस एप की मदद से मिल जाएगा.

अयोध्या यात्रा आसान बना देगी यह एप

अयोध्या आने वाले लोगों को भी यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए इस ऐप में 22 भाषाओं को शामिल किया गया है. इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाना होगा उसके बाद वहां आपको दिव्य अयोध्या एप टाइप करना होगा. इसके बाद आपको एक लिंक ओपन करना होगा. फिर उस लिंक पर क्लिक करके आप आसानी से ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 31 मार्च तक बढ़ाया फेस्टिवल ऑफर, Bank दे रहा ये सुविधाएं

ऐसे करें इस्तेमाल

इस एप को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में दिव्य अयोध्या एप डाउनलोड करें. इसके बाद आपको होम पेज पर कई तरह के ऑप्शन मिलेंगे. इस एप को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल नंबर से ऐप में रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद एप में लॉग-इन करके आप इस एप की सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 minute ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

15 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

24 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

59 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago