Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रभु श्रीराम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से अध्यात्म को मिलेगा नया आयाम, बनेगा विश्व की आस्था का बड़ा केंद्र

अयोध्या में राम मंदिर सदियों से प्रभु राम के प्रति लोगों की आस्था को प्रकट करने और सनातन धर्म के माध्यम से आध्यात्म को नए आयाम पर ले जाने का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है.

राम मंदिर (फाइल फोटो)

प्रभु श्रीराम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर है. वहीं इसे लेकर सियासत भी देखने को मिल रही है, लेकिन अगर आप अयोध्या की गलियों की सैर करेंगे तो लगेगा कि किया सियासत और क्या नफासत यहां तो प्रभु श्रीराम के सिवा किसी का कोई जिक्र ही नहीं. अयोध्या में राम मंदिर सदियों से प्रभु राम के प्रति लोगों की आस्था को प्रकट करने और सनातन धर्म के माध्यम से आध्यात्म को नए आयाम पर ले जाने का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा से पहले इसका निमंत्रण पा कई लोगों की तो आखें ही भर आईं. 22 जनवरी को घर घर में श्रीराम के अयोध्या में विराजमान होने पर दीपोत्सव का रूप लेगा.

श्रीरामचरितमानस में कहा गया है कि…

मुकुर मलिन अरु नयन बिहीना।

राम रूप देखहिं किमि दीन्हा।

यानी जिनके मन का दर्पण साफ नहीं है और प्रभु श्रीराम को देखने वाले नेत्रों का अभाव है, उन्हें भगवान श्री राम कैसे दिखाई देंगे? यह अध्यात्म की पराकाष्ठा ही है जो प्रभु श्रीराम पर आकर खत्म होती है. लंबी लड़ाईयों के बाद मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है. एक समय तो ऐसा लग रहा था अयोध्या में भव्य राम मंदिर का आम जन का सपना सिर्फ सपना ही न रह जाए, लेकिन अब यह मूर्त रूप ले चुका है. अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उसकी गलिया सजने लगी हैं. प्रभु श्रीराम की मूर्ति गर्भ गृह लाई जा चुकी है.

श्री राम जन्मभूमि में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से पहले राम मंदिर में तैयारियां जोरों पर है. कहीं से भगवान के दरबार में नगाड़ा लाया जा रहा है तो कहीं से उनकी चरण पादुका. राम जन्मभूमि ट्रस्ट को मिले दान बताते हैं कि लोगों की प्रभु श्रीराम में कितनी आस्था रही है. विदेशों में भी चाहे वह अमेरिका हो या मॉरिशस सभी की निगाहें 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा पर टिकी हुई हैं. अयोध्या में प्रभु श्रीराम की झांकियों पर बने सेल्फी प्वॉइंट पर क्या आम क्या खास सभी सेल्फी लेते दिखे.

इसे भी पढ़ें: श्रीराम के आगमन से पहले अयोध्या में दिखने लगी त्रेता की झलक, 22 जनवरी को लेकर देखें खास तैयारियों की झलक

राम की नगरी में अब कुछ ही समय रह गया है जब न केवल वहां के निवासियों बल्कि विश्व के समस्त राम भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest