देश

प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह, लेकिन कारसेवक कर रहे निमंत्रण का इंतजार, पढ़ें सहारनपुर की कहानी

Saharanpur Kar sevak Waiting Ram tample Invitation: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. कुछ ही घंटों के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे. टेंट से लेकर मंदिर का सफर इतना आसान भी नहीं रहा है. हजारों रामभक्तों के तप, त्याग और बलिदान के बाद आज वह शुभ दिन आया है. ऐसे में इस संघर्ष में सहारनपुर के लोगों का भी योगदान रहा है. उनमें से एक थे समासेवी राजेंद्र अटल. वे 650 लोगों के साथ कारसेवा करने अयोध्या पहुंचे थे. राजेंद्र ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो रहे हैं. यह सभी देशवासियों के लिए खुशी की बात है.

यह भी पढ़ेंः प्रभु श्रीराम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से अध्यात्म को मिलेगा नया आयाम, बनेगा विश्व की आस्था का बड़ा केंद्र

राजेंद्र अटल ने कहा कि जहां एक ओर राम मंदिर का विरोध करने वाली पार्टियों को बुलावा भेजा जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर लाखों रामभक्तों की उपेक्षा की जा रही है. लाखों कार सेवक मेरी तरह राम मंदिर के आमंत्रण पत्र का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने उस दिन को याद करते हुए कहा कि जब हजारों कारसेवक मस्जिद का ढांचा ढहा रहे थे तब मैंने ढांचे के बीच गुंबद में पालना रखा था.

ट्रस्ट के अध्यक्ष को पत्र लिख जताई नाराजगी

राजेंद्र ने राम मंदिर समारोह के लिए निमंत्रण पत्र नहीं मिलने पर राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को पत्र लिखा है. इसमें 6 दिसंबर 1992 की घटना का जिक्र भी उन्होंने किया है. इसमें उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कार्यक्रमों में कार सेवकों को कभी भी आमंत्रित नहीं किया गया है. उन्होंने आगे लिखा कि एक बार इतिहास 6 दिसंबर 1992 को बना था वहीं एक इतिहास 22 जनवरी 2024 को बनने जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या से 3 संदिग्ध गिरफ्तार

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

3 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

3 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

3 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

4 hours ago