आस्था

Today Horoscope, 09 October 2023: आज के दिन इन लोगों को जमीन से जुड़े कार्यों में हो सकता है लाभ, पढ़े आज का राशिफल

Today Horoscope, 09 October 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन करियर और कारोबार के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है. व्यवसाय में कोई बड़ा प्रोजक्ट हाथ लग सकता है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को लाभ होने की संभावना है. संतान से जुड़े शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है. प्रसन्नता बनी रहेगी. परिवार के साथ समय बिता सकते हैं.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन अध्यात्म की ओर झुकाव हो सकता है. सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी. कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. समाज में अपना एक अलग स्थान बनाने में कामयाब रहेंगे.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन किसी काम को लेकर आपको विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है. घर-परिवार से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है. सौभाग्य की प्राप्ति होगी. विरोधियों पर रहेंगे. आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. कारोबार में निवेश का लाभ मिलेगा. भूमि-भवन से भा लाभ होता दिख रहा है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन के कारोबार में लाभ अर्जित करेंगे. कर्ज दूर होगा. आज आपका मन धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में खूब लगेगा. उत्साह में बढ़ोतरी होगी. मित्रों एवं परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. प्रेम सम्बन्ध में प्रगाढ़ता देखने को मिलेगी. करियर को लेकर मन संतुष्ट रहेगा. अचानक से छोटी या लंबी दूरी की यात्रा संभव है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है. हालांकि व्यापार में घाटा हो सकता है. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है. संतान पक्ष को लेकर चिंतित हो सकते हैं. जमीन-जायदाद से सम्बन्धित मामलों में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. परिवार में आपके दायित्वों में वृद्धि हो सकती है. प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी. सेहत सामान्य रहेगी. आस पड़ोस में वाद विवाद हो सकता है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन धन का लेन-देन सोच-समझकर करें. आर्थिक नुकसान की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें. बाहरी लोग आपके काम में अड़ंगे लगाने की कोशिश कर सकते हैं.

इसे भी पढें: Chandra Grahan 2023: अक्टूबर में पड़ रहा है साल का अंतिम चंद्रग्रहण, भारत में दिखने से इस समय से लगेगा सूतक काल

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है. परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

29 minutes ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

32 minutes ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

42 minutes ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

44 minutes ago

6 नवंबर 1944: जब अमेरिका के बी रिएक्टर में शुरू हुआ प्लूटोनियम का उत्पादन, इसी से बना था नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…

1 hour ago

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

1 hour ago