देश

Assembly Election: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, EC दोपहर 12 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

देश के 5 राज्यों में इसी साल के के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है. इसी बीच चुनाव आयोग आज (9 अक्टूबर) दजोपहर 12 बजे चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. जिन राज्यों में चुनाव होंगे, उनमें- राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम शामिल है.

रंगभवन ऑडिटोरियम में तारीखों का ऐलान करेगा चुनाव आयोग

चुनाव आयोग दिल्ली में स्थित आकाशवाणी के रंगभवन ऑडिटोरियम में तारीखों का ऐलान करेगा. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त समेत चुनाव आयोग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहने वाले हैं.

इन राज्यों में कड़ा मुकाबला

बता दें कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है. दोनों दल पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं.

विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है

अगले साल यानी कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है. जिसमें तीन राज्य हिंदी बेल्ट में आते हैं. जहां पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. इसके अलावा तेलंगाना में भी कड़ी टक्कर के संकेत मिल रहे हैं. वहीं मिजोरम का चुनाव वोटर्स की पसंद को भी दिखाएगा, कि किस तरफ उनका झुकाव हो रहा है.

कहां कितनी विधानसभा सीटें हैं?

मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं. जहां पर दिसंबर में सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है. दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ विधानसभा का जनवरी में कार्यकाल खत्म होगा. मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं. राजस्थान में 200 और तेलंगाना में 119 सीटें हैं. इनका भी कार्यकाल जनवरी में खत्म होगा.

यह भी पढ़ें- Israel War: हमास के हमले के बाद इजराइल का काउंटर अटैक, 400 लड़ाके मारे, सैकड़ों इजराइलियों की भी मौत, 10 पॉइंट्स

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘नेहरू की महत्वाकांक्षा ने पूर्वोत्तर को पीछे धकेला…’,राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने साधा निशाना

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली प्रधानमंत्री बताया.…

27 minutes ago

आरा में रामकुमार सिंह को मारी थी पहली गोली, शूटर पवन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Ramkumar Singh Murder:: भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन…

27 minutes ago

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

57 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

1 hour ago