आस्था

Ujjain: महाकाल के आंगन में हुआ होलिका दहन, भक्तों ने बाबा संग खेली रंग-गुलाल और फूलों की होली, 8 मार्च को होगी टेशू के फूलों से होली

Ujjain: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सबसे पहले होली खेली गई. महाकाल की संध्या आरती के बाद यहां होलिका दहन किया गया. इसके बाद ही मंदिर में होली के पर्व की शुरुआत हो गई. संध्या कालीन आरती के दौरान मंदिर के पंडे-पुजारियों ने बाबा महाकाल के साथ हर्बल गुलाल और फूलों से जमकर होली खेली. इसके बाद तो  पूरा मंदिर परिसर रंगों और फूलों से लद गया.

श्रद्धालुओं ने भी खेली बाबा महाकाल संग होली

आज के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल के दरबार में उनसे होली खेलने आए थे. महाकाल की भक्तों ने उनके साथ अबीर-गुलाल उड़ाते हुए पूरे हर्षोल्लास के साथ होली खेली. जब महाकाल की आरती हो रही थी उसी दौरान रंग और गुलाल उड़ने शुरु हो गए थे. इसके बाद तो पूरा मंदिर परिसर गुलाल और रंगों से इस कदर पट गया कि चारों ओर बस रंग ही रंग नजर आ रहे थे.

महाकाल के दरबार से त्योहार की शुरुआत

भगवान महाकाल को तीनों लोक का स्वामी माने जाने के कारण ही उनके दरबार में कोई भी पर्व सबसे पहले मनाया जाता है. भगवान महाकाल के आंगन में किसी तरह का मुहूर्त भी नहीं देखा जाता है. मिली जानकारी के अनुसार महाकाल मंदिर में आज रात 8:00 बजे होलिका दहन हुआ. महाकाल मंदिर के आंगन में आज गोधूलि बेला में होलिका दहन किया गया. देशभर में इसके बाद मुहूर्त देखकर होलिका दहन किया जाएगा. महाकाल में होने वाले होलिका दहन का खास महत्व है.

कोरोना काल के बाद यह पहला अवसर है जब पूरी छूट के साथ भक्तों ने बाबा महाकाल के साथ होली खेली है. आज के दिन होलिका दहन और होली पर्व के लिए महाकाल मंदिर परिसर में खास तौर पर तैयारी की गई थी. अब एक दिन बाद 8 मार्च को भस्म आरती के बाद मंदिर परिसर में धुलेंडी का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Holi 2023: होली के दिन इन चीजों को घर पर लाने से साल भर होगी पैसों की बारिश, दूर होगी घर की नकारात्मकता

आरती में गूंजा जय महाकाल

आज के दिन महाकाल में सभी को कार्तिक मंडपम और गणेश मंडपम से दर्शन की अनुमती मिली. जब महाकाल की आरती हो रही थी तभी महाकाल मंदिर परिसर महाकाल के जयकारों से गूंज उठा. आज के बाद 8 मार्च को सुबह भस्म आरती के दौरान टेसू के फूलों से भगवान महाकाल के साथ एक बार फिर से होली खेली जाएगी.

Rohit Rai

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

15 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

31 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

39 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago