होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- Women's Premier League (WPL) (@wplt20)/Twitter
WPL 2023 MI vs RCB: टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में मुंबई ने इस मुकाबले को 1 विकेट खोकर अपने नाम किया. इस जीत की होरो रहीं हेली मैथ्यूज जिन्होंने तूफानी पारी खेलकर आरसीबी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. इस दौरान नैटली सीवर ब्रंट ने भी मैथ्यूज का पूरा साथ दिया और शानदार बल्लेबाजी की. मुंबई के बल्लेबाजों के आगे आरसीबी गेंदबाज लाचार दिखे.
हेली-ब्रंट की मैच जिताऊ साझेदारी
हेली मैथ्यूज (77 रन और 3 विकेट) के दोहरे प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने पहली विमेंस प्रीमियर लीग में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है. टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 विकेट से हराया. ब्रंट ने भी अर्धशतक 55 रन बनाए। हेली और ब्रंट ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन जोड़े.
ये भी पढ़ें: WPL 2023: हेली मैथ्यूज का धमाकेदार प्रदर्शन, MI की लगातार दूसरी जीत, RCB को 9 विकेट से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 156 रनों का लक्ष्य दिया. आरसीबी 18.4 ओवर में 155 रन सिमट गई. टीम की ओर से ऋचा घोष (28) और कप्तान स्मृति मंधाना (23) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. मुंबई की ओर से हेले मैथ्यूज ने तीन विकेट चटकाए. वहीं, सायका इशक और अमेरिया केर ने दो-दो विकेट झटके, जबकि नट साइवर-ब्रंट और पूजा वस्त्रेकर ने एक-एक विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…
कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…
एनवीडिया के शेयर प्रीमार्केट ट्रेडिंग में 6.3% तक लुढ़क गए, जिससे कंपनी के मार्केट वैल्यू…
बांग्लादेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नए पासपोर्ट के अनुरोध को खारिज कर…
Sheikh Hasina Extradition: दिल्ली से नया पासपोर्ट मांगकर दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की तैयारी में…
Rajeshwar Singh Slams Akhilesh Yadav: सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव की भाषा…