मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित तिलकेश्वर गौशाला में भव्य तरीके से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह प्राकृतिक खेती और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए भी प्रेरणा देती है.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि उनकी सरकार ने पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा को व्यापक रूप से मनाने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बताया कि मध्य प्रदेश में लगभग 2 करोड़ गायें हैं, और इनके दूध उत्पादन एवं कृषि उन्नति के क्षेत्र में सरकार कई विशेष पहलों को लागू कर रही है.
उन्होंने कहा, “दो दिन गोवर्धन पूजन का पर्व है, और हमने इसे आज भी हर्षोल्लास के साथ मनाया. हमारी कोशिश है कि खेती-किसानी अच्छे से हो और किसानों का जीवन समृद्ध बने. इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है.”
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गौशाला के कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के प्रयासों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि गोसेवा केवल धार्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक जीवनशैली के पालन में भी योगदान देती है. मुख्यमंत्री ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक और प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए.
इस अवसर पर राज्य के कई अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम में भक्ति गीतों, शंखध्वनि और हरि नाम के जयघोष से वातावरण धार्मिक और भक्तिमय बना हुआ था. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि गोवर्धन पूजा का यह उत्सव किसानों और ग्रामीणों के लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा.
गोवर्धन पूजा के माध्यम से मुख्यमंत्री ने यह संदेश भी दिया कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, गायों की सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार संकल्पित है. उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील किया की वे इस पर्व के महत्व को समझें और गोसेवा एवं कृषि संवर्धन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.
ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में पटाखों का कहर! 24 घंटे में 48 जगह लगी आग, 6 बाइकें जलकर हुई खाक
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…