Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 2 दिन बाद खास संयोग, इन कामों से नहीं रहेगी धन-दौलत की कमी

पंचांग के अनुसार, 8 मई को मां लक्ष्मी और पितृ देव की कृपा पाने के लिए खास संयोग बन रहा है. इस दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.

Vaishakh Amavasya 2024

सांकेतक तस्वीर.

Vaishakh Amavasya 2024 Upay: हिंदू धर्म अमावस्या तिथि का खास महत्व है. पंचांग के अनुसार, बुधवार 8 मई को वैशाख मास की अमवस्या पड़ रही है. वैशाख मास की अमावस्या के दिन कुछ खास उपायों को करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ धन-दौलत में भी वृद्धि का योग बनता है. अगर किसी जीवन में आर्थिक संकटों से जूझ रहे हैं तो ऐसे में वैशाख मास की अमावस्या के दिन किए गए कुछ उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं.

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए क्या करें?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैशाख अमावस्या पर घर ईशान कोण (पूरब और उत्तर का कोना) में एक घी का दीपक जलाएं. इस दीपक को सूर्योदय से सूर्यास्त तक जलने दें.

वैशाख अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुबह पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं.

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए अमावस्या के दिन घी के दीपक में लौंग और केसर के दो दाने डालकर जलाएं. माना जाता है कि इस उपाय के मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं जिससे आर्थिक तंगी दूर होती है.

वैशाख अमावस्या के दिन घर-परिवार से आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए तुलसी की माला पर कम से कम 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें.

अमावस्या के दिन शाम के वक्त पीपल के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. इसके साथ ही पीपल वृक्ष की परिक्रमा भी करें.

वैशाख अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने और घर-परिवार में सुख-शांति के लिए गाय की सेवा करें. इस दिन पशु-पक्षियों को भूलकर भी परेशान ना करें.

अमावस्या पर पितरों की कृपा पाने के लिए क्या करें?

अमवस्या का दिन पितरों की कृपा पाने के लिए बेहद खास है. ऐसे में इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए दान जरूर करें.

पितरों को प्रसन्न करने के लिए शाम के समय दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. माना जाता है कि इस दिन ऐसा करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है.

यह भी पढ़ें: पलटने जा रहा ही है इन राशियों की तकदीर, 50 साल बाद बन रहा लक्ष्मी नारायण योग का दुर्लभ संयोग



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital