वरलक्ष्मी.
Varalakshmi Vrat 2024: वरलक्ष्मी व्रत, सावन मास की पूर्णिमा से ठीक पहले पड़ने वाले शुक्रवार को रखा जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को रखने से दरिद्रता दूर हो जाती है. साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. पंचांग के मुताबिक, इस साल वरलक्ष्मी व्रत 16 अगस्त को रखा जाएगा. आइए जानते हैं वर लक्ष्मी व्रत का शुभ मुहूर्त, खास उपाय और महत्व.
शास्त्रों में वरलक्ष्मी को महालक्ष्मी का अवतार माना गया है. माता वरलक्ष्मी आर्थिक जीवन से जुड़ी हर मनोकामना की पूर्ति करती हैं. मान्यता है कि इस व्रत को रखने से धन से जुड़े दिक्कतें दूर हो जाती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है. वरलक्ष्मी का व्रत खासतौर पर विवाहित महिलाएं ही रखती हैं. कहा जाता है कि विधि-विधान से इस व्रत को रखन से संतान सुख प्राप्त होता है. अगर, इस व्रत को पति-पत्नी साथ में रखते हैं तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है.
वरलक्ष्मी व्रत के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें. साथ ही इस दिन श्रीसूक्त का पाठ जरूर करें. ऐसा करना बेहद फलदायी माना गया है.
वरलक्ष्मी व्रत-पूजन के दौरान मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर के सामने 24 घंटे घी का अखंड दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
वरलक्ष्मी व्रत रखने वालों को विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ भी करना चाहिए.
वरलक्ष्मी व्रत के दिन मां लक्ष्मी को कमलगट्टा अर्पित करना शुभ माना गया है.
मां लक्ष्मी को कमलगट्टा अर्पित करने के बाद उसे घर तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखना चाहिए. मान्यतानुसार, ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर हो जाता है.
सिंह लग्न पूजा मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 57 मिनट से 08 बजकर 14 मिनट तक
वृश्चिक लग्न पूजा मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से 03 बजकर 08 मिनट तक
कुंभ लग्न पूजा मुहूर्त- शाम 06 बजकर 55 मिनट से रात 08 बजकर 22 मिनट तक
वृषभ लग्न पूजा मुहूर्त- रात 11 बजकर 22 मिनट से देर रात 01 बजकर 18 मिनट तक
यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर बहनें सुबह-सुबह नहीं बांध सकेंगी राखी, ये 2 वजह हैं खास
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…