आस्था

Vastu Tips: इस पौधे को लगाने से दूर होगी निगेटिव एनर्जी, मां लक्ष्मी घर में करेंगी वास; सुख-समृद्धि आएगी अपार

Vastu Tips For Crassula Plant: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का जिक्र किया है जिसे घर में लगाने से निगेटिव एनर्जी दूर होती है. साथ ही साथ घर में खुशहाली का वातावरण भी बना रहता है. भारतीय वास्तु शास्त्र में धन प्राप्ति और घर में मां लक्ष्मी के वास के लिए अधिकांश लोग मनी प्लांट लगाते हैं लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसे पौधे हैं जो कि सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए खास माने गए हैं. उन्हीं में एक पौधे का नाम क्रासुला है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इस पौधे कोलगाने से नकारात्मक ऊर्जा तो दूर होती ही है, साथ ही साथ घर में मां लक्ष्मी का वास होता है. आगे वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति के लिए क्रासुला से जुड़े उपाय जानिए.

आर्थिक तंगी दूर करता है क्रासुला

हर कोई अपने जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करता है. घर-परिवार के हर सदस्य की सेहत अच्छी रहे और आर्थिक तंगी ना आए इसके लिए लोग दिन रात परिश्रम करते हैं. परंतु, कई बार कठिन परिश्रम करने के बावजूद ही घर-परिवार में परेशानियों से राहत नहीं मिलती है. ऐसे में क्रासुला से जुड़े वास्तु के उपाय आपके काम आ सकते हैं.

सुख-समृद्धि के लिए है खास

वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि और आर्थिक तरक्की के लिए क्रासुला के पौधे को खास माना गया है. क्रासुला के पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है. वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक समस्या दूर हो जाती है. इतना ही नहीं, क्रासुला का पौधा घर-परिवार के क्लेश और दुख को समाप्त करने में भी सहायक है.

क्रासुला का पौधा कहां और किस दिशा में लगाएं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, वैसे तो क्रासुला प्लांट को घर या दफ्तर कहीं भी लगा सकते हैं लेकिन धन लाभ के लिए इस पौधे को उत्तर दिशा में लगाना शुभ रहेगा. क्रासुला को उस जगह पर लगाना चाहिए जहां अंधेरा ना हो. इसके अलावा इस पौधे को लगाते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए इसकी पत्तियां हमेशा साफ रहें.

क्रासुला को दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी लगाया जा सकता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, क्रासुला को इस दिशा में लगाने से नौकरी में तरक्की होती है. साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है.

क्रासुला के पौधे को बिजनेस वाले स्थान पर कैश काउंटर के ऊपर भी रखा जा सकता है. चूंकि, क्रासुला का संबंध धन के देवता कुबेर से माना गया है इसलिए कुबेर देवता की कृपा भी बनी रहती है.

क्रासुला को घर की बालकनी में या छत पर भी लगाया जा सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा जितना अधिक हरा-भरा रहता है उतना ही घर में समृद्धि बनी रहती है.

क्रासुला का पौधा लगाते वक्त इस बात का भी ध्यान रखें कि इस पौधे को घर के बंद हिस्सों या बेडरूम में ना लगाएं. क्योंकि, ऐसा करने से यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा का कारण भी बन सकता है.

यह भी पढ़ें: किचन में ना करें ऐसी गलती, घर में कभी नहीं होगा लक्ष्मी का वास

Dipesh Thakur

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

9 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

10 hours ago