आस्था

वट सावित्री व्रत पर सिर्फ पत्नी ही नहीं, पति भी करें खास काम; होगी धन-दौलत में वृद्धि

Vat Savitri 2024 Upay: सुहागिन महिलाओं के लिए व्रट सावित्री व्रत बेहद खास है. ज्येष्ठ मास की अमावस्या दिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं. साथ ही व्रत के दौरान पूजन के क्रम में सत्यावन और सावित्री की कथा सुनती हैं. कहा जाता है कि इस व्रत को करने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश यानी त्रिदेव की कृपा प्राप्त होती है. इसलिए महिलाएं इस दिन खास उपाय करती हैं ताकि उनके पति को लंबी उम्र का वरदान प्राप्त हो सके. वट सावित्री व्रत के दिन अगर पत्नी के साथ-साथ पति भी खास उपाय करें तो वैवाहिक जीवन में खुशहाली आ सकती है और धन-दौलत में वृद्धि का भी योग बनता है.

वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए

शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए वट सावित्री व्रत के दिन बरगद पेड़ के नीचे भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा भी करें. इसके अलावा उनके सामने घी का दीया जलाएं. ऐसा करने के बाद पति के साथ वट वृक्ष की 11 बार परिक्रमा करें. मान्यता है कि पति-पत्नी अगर साथ-साथ बरगद की परिक्रमा करेत हैं तो दोनों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है.

सुहागिन को श्रृंगार के सामान भेंट करें

वट सावित्री व्रत के दिन किसी सुहानिग महिला को श्रृंगार का सामान भेंट करें. इस उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच हमेशा मधुर संबंध बना रहता है. साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां भी बनी रहती है.

धन की समस्या को दूर करने के लिए

कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी धन की समस्या बनी रहती है. इसके अलावा कर्ज की समस्या भी परेशान करती है. ऐसे में वट सावित्री व्रत के दिन सबसे पहले मां लक्ष्मी की पूजा करें. पूजन के क्रम में मां लक्ष्मी की 11 कौड़ियां अर्पित करें. अगर पीली कौड़ियां नहीं हैं तो उन्हें सफेद रंग की कौड़ियों में हल्दी लगाकर भी अर्पित किया जा सकता है. इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन की तमाम परेशानियां दूर होने लगती हैं.

यह भी पढ़ें: इन चीजों के बिना पूरी नहीं होगी वट सावित्री व्रत की पूजा, आज ही कर लें नोट

यह भी पढ़ें: एक चने से कैसे लौटा मरे हुए शरीर में प्राण? वट सावित्री व्रत से जुड़ी है ये रोचक कथा

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago