आस्था

Dussehra 2024 Date: शनिवार को दशहरा शुभ या अशुभ? इस दिन भूलकर भी ना करें ये काम

Dussehra 2024 Date Auspicious or Inauspicious: शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जिसका समापन 11 अक्टूबर को नवमी के दिन होगा. जबकि, इसके अगले दिन दशहरा मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में विजय दशमी यानी दशहरा का विशेष महत्व है. विजय दशमी के दिन ही नवरात्रि व्रत का पारण किया जाता है. पौराणिक मान्यता है इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था. इसके अलावा भगवान श्री राम ने भी विजयदशमी के दिन ही रावण का वध किया था. वैसे तो विजय दशमी का दिन भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, इस बार की विजय दशमी कुछ कार्यों के लिए शुभ नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं कि विजय दशमी के दिन कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए.

विजय दशमी यानी दशहरा कब है

पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 5 मिनट से होगी. जबकि, इस तिथि का समापन 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, इस साल विजय दशमी शनिवार, 12 अक्टूबर को मनाई जाएगी.

इस साल का दशहरा क्यों नहीं है शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिन के मुताबिक मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान की सवारी तय की जाती है. इस साल मां दुर्गा का आगमन पालकी पर हुआ है जो कि शुभ नहीं है. जबकि, इस साल नवरात्रि में मां दुर्गा का प्रस्थान विजया दशमी के दिन मुर्गे पर होगा, जो कि शुभ नहीं माना जा रहा है.

दशहरा यानी विजय दशमी के दिन क्या ना करें

वैसे तो हर कोई विजय दशमी यानी दशहरा को शुभ मानकर इस दिन भूमि, वाहन या भवन की खरीदारी करते हैं. चूंकि, इस साल की विजय दशमी शुभ नहीं मानी जा रही है, ऐसे में इस दिन इन चीजों की खरीदारी ना करें. इसके अलावा इस दिन बेटी को ससुराल भेजने से भी बचें. ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल शनिवार के दिन विजयदशमी है.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें माता चंद्रघंटा की पूजा, जानें पूजन विधि, मंत्र, भोग और आरती

Dipesh Thakur

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

7 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

32 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

36 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

51 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

57 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

1 hour ago