आस्था

Vivah Muhurat 2024-2025: नवंबर से लेकर जून 2025 तक शादी के लिए ये मुहूर्त हैं सबसे शुभ, देखें पूरी लिस्ट

Vivah Shubh Muhurat 2024-2025: आज देवउठनी एकादशी है. ऐसे में आज भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागने जा रहे हैं. भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के बाद हर प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो जाता है. भगवान विष्णु के जागने के बाद शादी के मुहूर्त भी शुरू हो जाते हैं. ऐसे में आज से अगले 8 महीने तक शादी के लिए कई शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. नवंबर से लेकर जून (2025) तक शादी के लिए कुल 73 मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. यहां देखें शादी के लिए शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट.

नवंबर 2024

नवंबर में 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 तारीख शादी के लिए शुभ है.

दिसंबर 2024

दिसंबर में विवाह के पांच शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. इस महीने की 4, 5, 9, 10 और 14 तारीख शादी के लिए शुभ है.

जनवरी 2025

जनवरी में विवाह के लिए 10 शुभ मुहूर्त हैं. जनवरी में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 तारीख विवाह के लिए शुभ है.

फरवरी 2025

फरवरी में शादी के लिए 14 दिन शुभ हैं. इस महीने की 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 तारीख शादी के लिए अनुकूल है.

मार्च 2025

साल 2025 के मार्च महीने में शादी के लिए 4 शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. इस महीने की 1, 2, 6 और 7 तारीख शादी के लिए शुभ है.

अप्रैल 2025

अप्रैल 2025 में शादी के लिए 9 शुभ मुहूर्त हैं. इस महीने की 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 तारीख विवाह के लिए शुभ है.

मई 2025

साल 2025 के मई में 15 मुहूर्त शादी के लिए शुभ हैं. मई महीने की 1, 5, 6, 8, 10 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 तारीख विवाह के लिहाज से शुभ है.

जून 2025

साल 2025 के जून महीने में शादी के लिए सिर्फ 5 शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. इस महीने की 2, 4, 5, 7 और 8 तारीख विवाह के लिए अनुकूल है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago