Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Vivah Muhurat 2024-2025: नवंबर से लेकर जून 2025 तक शादी के लिए ये मुहूर्त हैं सबसे शुभ, देखें पूरी लिस्ट

Vivah shubh Muhurat 2024-2025: भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के बाद हर प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो जाता है. यहां जानिए, नवंबर से लेकर अगले साल जून तक विवाह के सभी शुभ मुहूर्त.

Vivah shubh Muhurat 2024-2025

विवाह शुभ मुहूर्त 2024-2025.

Vivah Shubh Muhurat 2024-2025: आज देवउठनी एकादशी है. ऐसे में आज भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागने जा रहे हैं. भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के बाद हर प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो जाता है. भगवान विष्णु के जागने के बाद शादी के मुहूर्त भी शुरू हो जाते हैं. ऐसे में आज से अगले 8 महीने तक शादी के लिए कई शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. नवंबर से लेकर जून (2025) तक शादी के लिए कुल 73 मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. यहां देखें शादी के लिए शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट.

नवंबर 2024

नवंबर में 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 तारीख शादी के लिए शुभ है.

दिसंबर 2024

दिसंबर में विवाह के पांच शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. इस महीने की 4, 5, 9, 10 और 14 तारीख शादी के लिए शुभ है.

जनवरी 2025

जनवरी में विवाह के लिए 10 शुभ मुहूर्त हैं. जनवरी में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 तारीख विवाह के लिए शुभ है.

फरवरी 2025

फरवरी में शादी के लिए 14 दिन शुभ हैं. इस महीने की 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 तारीख शादी के लिए अनुकूल है.

मार्च 2025

साल 2025 के मार्च महीने में शादी के लिए 4 शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. इस महीने की 1, 2, 6 और 7 तारीख शादी के लिए शुभ है.

अप्रैल 2025

अप्रैल 2025 में शादी के लिए 9 शुभ मुहूर्त हैं. इस महीने की 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 तारीख विवाह के लिए शुभ है.

मई 2025

साल 2025 के मई में 15 मुहूर्त शादी के लिए शुभ हैं. मई महीने की 1, 5, 6, 8, 10 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 तारीख विवाह के लिहाज से शुभ है.

जून 2025

साल 2025 के जून महीने में शादी के लिए सिर्फ 5 शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. इस महीने की 2, 4, 5, 7 और 8 तारीख विवाह के लिए अनुकूल है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital