जुलाई के व्रत-त्योहार (सांकेतिक तस्वीर)
July 2024 Vrat Festivals List: अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, आज से जुलाई शुरू हो रहा है. वहीं, हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वक्त आषाढ़ मास चल रहा है. इस महीने कई व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं जिसमें योगिनी एकादशी, जगन्नाथ रथ यात्रा, सावन सोमवार, सावन मंगला गौरी व्रत, देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा और कामिका एकादशी प्रमुख हैं. आइए जानते हैं जुलाई में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों के बारे में.
पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है. इस बार सावन में चार सोमवार पड़ने वाले हैं. सावन मास का पहला सोमवार 22 जुलाई को है. सावन के दूसरे सोमवार का व्रत 29 जुलाई को रखा जाएगा. वहीं, सावन का तीसरा और चौथा सोमवार क्रमशः 5 और 12 अगस्त को है.
सावन मास के प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखने की परंपरा है. इस साल सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 23 जुलाई को और दूसरा मंगला गौरी व्रत 30 जुलाई को रखा जाएगा. इसके अलावा सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत 6 अगस्त को रख जाएगा और सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत 13 अगस्त को रखा जाएगा.
जुलाई में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भी निकाली जाएगी. पंचांग के अनुसार, इस साल भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथ यात्रा रविवार, 7 जुलाई को निकाली जाएगी. इस रथ यात्रा की खास बात ये है कि जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथ में नारियल की लकड़ी का ही इस्तेमाल किया जाता है.
देवशयनी एकादशी भगवान विष्णु की उपासना के लिए बेहद खास है. आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी से अगले चार महीने के लिए भगवान विष्णु योगनिद्रा में पाताल लोक चले जाते हैं. तब तक इस सृष्टि की देखरेख भगवान शिव के हाथों में होता है.
यह भी पढ़ें: इस दिन रखा जाएगा देवशयनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और सामग्री
यह भी पढ़ें: इस साल कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन का त्योहार, जानें डेट शुभ मुहूर्त और भद्रा काल
Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…
Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…
Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…
Village Life Heaven Or Hell: गांव की जिंदगी की खूबसूरत तस्वीर के पीछे छिपी हकीकत…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…