देश

Weather: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक हो चुकी है. पहली बारिश ने ही दिल्ली और नोएडा-गाजियाबाद को पानी-पानी कर दिया था. मौसम विभाग ने अब सोमवार से आने वाले तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है, यानी यह बारिश लोगों के लिए राहत की जगह आफत बन सकती है.

तीन दिन भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के के मुताबिक, सोमवार के दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश की संभावना है. मंगलवार 2 जुलाई को भी भारी बारिश की चेतावनी के साथ अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. बुधवार 3 जुलाई को भी भारी बारिश के साथ अधिकतम तापमान और घटकर 29 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने बताया कि इसके बाद भी राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में मानसून सक्रिय रहेगा, लेकिन भारी बारिश से लोगों को निजात मिलेगी. इस बीच बारिश के चलते पारे में काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है जिसकी वजह से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- LPG Price Reduced: सिलेंडर के दाम में आई गिरावट, जानें आपके शहर में अब क्या हुए LPG के रेट?

पहली बारिश में पानी-पानी हुए इलाके

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में बीते गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक हुई जोरदार बारिश लोगों के लिए आफत की बारिश बन गई थी. जगह-जगह हुए जलभराव के चलते लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. भारी बारिश के चलते दिल्ली के कई इलाकों में इतना ज्यादा जलभराव था की गाड़ियां उसमें तैरती हुई नजर आ रही थीं. कुछ ऐसा ही हाल गाजियाबाद के लोनी और नोएडा के वीआईपी इलाकों में भी देखने को मिला था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘बदली शासन की परिभाषा, स्थापित किया पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…

7 minutes ago

फिनाले से ठीक पहले करण पटेल का पत्ता साफ! सीक्रेट एविक्शन या बिगड़ी तबीयत? फैंस को लगा तगड़ा झटका

लोकप्रिय टीवी एक्टर करण पटेल का रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से…

23 minutes ago

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

1 hour ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

1 hour ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

1 hour ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

1 hour ago