नवंबर-दिसंबर में शादी के लिए शुभ मुहूर्त.
Wedding Muhurat November December 2024: भगवान विष्णु जब योग निद्रा से जागते हैं तो उसके बाद तुलसी विवाह मनाया जाता है. तुलसी विवाह के बाद से ही शादी-विवाह जैसे मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है. देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु पाताल लोग में योगनिद्रा में रहते हैं. इसलिए, इस दौरान मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. शादी-विवाह, मुंडन, उपनयन जैसे मांगलिक और शुभ कार्यों को लेकर इंतजार अब खत्म होने वाला है. इस साल देवउठनी एकादशी के दिन यानी 12 नवंबर को भगवान विष्णु योगनिद्रा से बाहर आएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं नवंबर-दिसंबर में शादी-विवाह, मुडंन और उपनयन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त.
मिथिला पंचांग के अनुसार, नवंबर माह में शादी के लिए चार शुभ मुहूर्त बन रहे है. इस महीने की 18, 22, 25 और 27 तारीख शादी के लिए शुभ है.
पंचांग के अनुसार, इस साल दिसंबर में शादी के लिए 5 शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. दिसंबर माह की 1, 2, 5, 6 और 11 तारीख शादी के लिए शुभ है.
मिथिला पंचांग के अनुसार, नवंबर के महीने में मुंडन संस्कार के लिए 18 और 20 तारीख शुभ है. जबकि, दिसंबर में 5, 6 और 11 तारीख मुंडन के लिए शुभ है. वहीं, अगर बनारसी पंचांग की बात करें तो नवंबर महीने में इसके लिए शुभ मुहूर्त 29 तारीख है. जबकि, दिसंबर में 5, 6, 11 और 14 तारीख मुंडन के लिए शुभ है.
नवंबर और दिसंबर में उपनयन संस्कार के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है. उपनयन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त अगले साल फरवरी माह में 3 तारीख को है. इसके बाद मार्च महीने की 2, 5, 7 और 9 तारीख उपनयन संस्कार के लिए शुभ है.
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…