देश

Rohini School Blast: टेलीग्राम चैनल ने खालिस्तान समर्थक समूहों की संलिप्तता का दावा किया, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सोमवार (21 अक्टूबर) को कहा कि वे रविवार को राजधानी के रोहिणी (Rohini) में सीआरपीएफ स्कूल (CRPF School) के बाहर हुए बम विस्फोट (Bomb Blast) में खालिस्तान समर्थक समूहों (Pro-Khalistan Groups) की कथित संलिप्तता की जांच कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता चला है कि टेलीग्राम (Telegram) पर एक ऐसे चैनल ने घटना का सीसीटीवी फुटेज साझा किया है.

सूत्रों के अनुसार, सभी दावों की जांच की जा रही है. सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने टेलीग्राम को पत्र लिखकर उस समूह के बारे में जानकारी मांगी है, जिस पर फुटेज के साथ भारत को ‘चेतावनी’ देने वाला संदेश पोस्ट किया गया था. रोहिणी के पुलिस उपायुक्त (DCP) अमित गोयल ने कहा, ‘इस स्तर पर कुछ भी कहना मुश्किल है. मामले की जांच चल रही है.’

स्कूल की दीवार को नुकसान

रविवार (20 अक्टूबर) की सुबह रोहिणी के सेक्टर 14 स्थित प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास जोरदार धमाका हुआ था. विस्फोट से स्कूल की दीवार को नुकसान पहुंचा था, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

घटना के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई. माना जा रहा है कि यह विस्फोटक एक कच्चा बम था. घटनास्थल पर पोटेशियम क्लोरेट, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और कुछ बिजली के तारों के निशान पाए गए.

मामले में दिल्ली पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत FIR दर्ज किया है और जल्द ही मामला स्पेशल सेल को सौंप दिया जाएगा. NIA, CRPF और NSG भी मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि बम किसने लगाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago