डेटा AI क्रांति का बादशाह
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आज विश्व की तेजी से उभरती तकनीक है. भारत में भी आज कई सेक्टर में इसका उपयोग किया जा रहा है. डेटा मैनेजमेंट से लेकर साइबर सिक्योरिटी तक इसका कर सिस्टम को मजबूत बनाया जा रहा है. वहीं हाल में आई एक रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत की तैयारी एआई को लेकर कितनी है.
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा हाल ही में एक पूर्ण कृत्रिम बुद्धिमत्ता तैयारी सूचकांक (AIPI) डैशबोर्ड जारी किया है. जिसके जरिए दुनिया भर के 174 देशों में AI को लेकर इस बात का पता चलेगा कि वे इसका उपयोग करने के लिए कितने तैयार हैं. वहीं इसी आधार पर उन्हें रैंक दिया जाएगा. वर्तमान और आधुनिक समय में बढ़ते एआई के उपयोग को लेकर दुनिया के देशों में इसके उपयोग को परखा जाएगा.
कैसे दी गई रेटिंग और बांटा गया कैटेगरी में
कृत्रिम बुद्धिमत्ता तैयारी सूचकांक विशेष तौर पर तीन चीजों पर आधारित है. इनमें निम्न आय वाले देश (LIC) फिर उभरती हुई बाजार अर्थव्यवस्थाएं (EM) और उन्नत अर्थव्यवस्थाएं (AE). इस प्रकार से बनने वाली AE की इस लिस्ट में सिंगापुर जहां 0.80, डेनमार्क 0.78 वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका 0.77 के स्कोर के साथ सबसे ऊपर है. बात करें भारत की तो यह 0.49 का स्कोर के साथ दुनिया में 72वें स्थान पर है. वहीं इसके पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश 0.38, श्रीलंका 0.43 और चीन 0.63 के स्कोर के साथ क्रमश: 113वें, 92वें और 31वें स्थान पर हैं.
इसे भी पढ़ें: EPFO के इस फैसले से लाखों सदस्यों के चेहरे पर आई मुस्कान, अब पेंशन से जुड़े इस नियम में किया बड़ा बदलाव
डिजिटल बुनियादी ढांचा, देश की मानव पूंजी और श्रम बाजार नीतियां, रचनात्मकता और आर्थिक एकीकरण, और इसके नियम और विनियम के आधार पर मूल्यांकन के मानदंड निर्धारित किए गए हैं. जो कि किसी देश की एआई तत्परता का आंकलन करते हैं.
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…