आस्था

Woman Naga Sadhu: जानिए माघ मेले में दिखने वाली महिला नागा साधुओं की दुनिया से जुड़ी कुछ खास बातें

Woman Naga Sadhu: हर साल की तरह इस बार भी प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत हो चुकी है. माघ पूर्णिमा के दिन से शुरु इस मेले का समापन महाशिवरात्रि के दिन होगा. इस दौरान देश-दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां पर संगम स्नान करने आते हैं. इसके अलावा लाखों की संख्या में लोग कल्पवास करते हैं.

इस दौरान अलग-अलग अखाड़ों के संत और महात्मा भी यहां खास तिथियों पर आकर आस्था की डुबकी लगाते हैं. वहीं माघ मेले में आए नागा साधुओं को देखकर लोगों के अंदर एक जिज्ञासा की भावना बनी रहती है. वहीं महिला नागा साधुओं को देखकर यह जिज्ञासा काफी बढ़ जाती है.

महिला नागा साधुओं की दुनिया होती है अलग

जानकारी के अनुसार पुरुषों की तरह ही महिला नागा साधुओं की दुनिया भी काफी रोचक होती हैं. पुरुषों की तरह महिला नागा साधु भी सभी मोह माया को छोड़कर नागा जीवन व्यतीत करती हैं.

गृहस्थ जीवन से दूर महिला नागा साधुओं की दिन की शुरुआत ईश्वर की साधना से होती है. नागा महिला साधुओं का जीवन बड़ा जटिल होता है. नागा जीवन के कई नियमों का पालन इन्हें पुरुषों की तरह ही करना पड़ता है.

महिला नागा साधुओं के भी होते हैं अखाड़े

जानकारों के अनुसार साधु-संतों में नागा एक पदवी होती है. महिला नागा साधु बनने के बाद सभी उन्हें माता कहकर बुलाया जाता है. महिला नागा साधुओं के भी होते हैं अखाड़े.

इसी तरह के एक अखाड़े में माई बाड़ा नाम का अखाड़ा ऐसे है, जिसमें नागा महिला साधु होती हैं. इसे अब दशनाम संन्यासिनी अखाड़ा का नाम दिया गया है. बताया जाता है कि साधुओं में तीन संप्रदाय होते हैं, वैष्णव, शैव और उदासीन. इन्हीं संप्रदायों के अखाड़े नागा साधु बनाते हैं.

इसे भी पढ़ें: Magh Purnima 2023: माघी पूर्णिमा के दिन स्नान से मिलती है रोगों से मुक्ति, चंद्रमा का है इस दिन से खास संबंध

इस तरह बनती हैं महिला नागा साधु

नागाओं में जहां पुरुष नागा साधु नग्न रह सकते हैं, वहीं महिला नागा साधु को इस बात की इजाजत नहीं होती है. पुरुष नागा साधुओं की तरह महिलाओं को भी दीक्षा दी जाती है और नागा बनाया जाता है.

इनकी वेशभूषा में वह गेरुए रंग का सिर्फ एक कपड़ा पहन सकती हैं और महिला नागा साधुओं को अपने मस्तक पर तिलक लगाना जरूरी होता है. गेरुए रंग बिना सिले कपड़े को गंती कहा जाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

9 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

30 minutes ago

नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…

34 minutes ago

‘छोटे सरकार’ का भौकाल: पटना से प्रयागराज तक सड़क पर दहाड़े अनंत सिंह, देखें स्वागत का धांसू VIDEO

Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…

49 minutes ago

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

55 minutes ago