देश

Lucknow: हम यहां की चाय नहीं पियेंगे, जहर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं, हम बाहर से मंगा लेंगे, बोले- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Lucknow: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को डीजीपी मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई चाय पीने से इनकार कर दिया. उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ता से उनके लिए बाहर से चाय लाने को कहा. उन्होंने कहा, आपको नहीं पता, वे मेरी चाय में जहर मिला सकते हैं. मैं अपनी चाय खुद पीऊंगा और आप लोग (पुलिस वाले) अपनी चाय पी सकते हैं.

अखिलेश यादव अपनी पार्टी के ट्विटर अकाउंट के मीडिया हैंडलर मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में डीजीपी मुख्यालय पहुंचे थे. उनके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीजीपी मुख्यालय पर गिरफ्तारी के खिलाफ धरना दिया. जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पार्टी के नेता मनीष जगन अग्रवाल से मिलने के लिए गोसाईंगज स्थित जिला जेल के लिए रवाना हो गए.

मनीष जगन अग्रवाल पर सपा के सोशल मीडिया हैंडल से आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है. हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किए जाने के बाद रविवार सुबह उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर पर कहा कि लखनऊ (Lucknow) पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी निंदनीय और शर्मनाक है! पुलिस को उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि लखनऊ (Lucknow) में मनीष के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमें जरुर दर्ज है. लेकिन उनकी गिरफ्तारी शांति भंग के आशंका में हुई है.

ये भी पढ़ें: Lucknow: सपा मीडिया ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल गिरफ्तार, पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव, जानिए क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि बीते दिनों समाजवादी मीडिया सेल के ट्विटर अकाउंट से कई लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. भाजपा के नेताओं और प्रवक्ताओं के साथ की कई पत्रकारों को भी निशाना बनाया जा रहा था. इसको लेकर लगातार कई शिकायतें लखनऊ के अलग-अलग थानों में दर्ज हुई थीं. इसी कड़ी में माना जा रहा है कि मनीष की गिरफ्तारी की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘नेहरू की महत्वाकांक्षा ने पूर्वोत्तर को पीछे धकेला…’,राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने साधा निशाना

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली प्रधानमंत्री बताया.…

31 minutes ago

आरा में रामकुमार सिंह को मारी थी पहली गोली, शूटर पवन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Ramkumar Singh Murder:: भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन…

32 minutes ago

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

1 hour ago