राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के घोषित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा के दो प्रमुख सहयोगियों के खिलाफ पंजाब टेरर षड्यंत्र मामले में चार्जशीट दाखिल की.
फिरोजपुर (पंजाब) निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस और बड़वानी (मध्य प्रदेश) निवासी बलजीत सिंह उर्फ राणा भाई के खिलाफ मोहाली स्थित एनआईए की विशेष अदालत में चार्जशीट दायर की गई. एनआईए की जांच में दोनों को विदेश-स्थित खालिस्तानी आतंकवादी लांडा द्वारा गठित आतंकवादी गिरोह के सदस्य के रूप में पहचाना गया.
जांच में खुलासा हुआ है कि जस, लांडा और उसके सहयोगी पट्टू खैरा का अहम ग्राउंड ऑपरेटिव था. वहीं, राणा भाई लखबीर लांडा गैंग और अन्य अपराधियों को हथियारों की आपूर्ति में शामिल था.
एनआईए की जांच में यह भी सामने आया कि जस, लांडा के ड्रग तस्करी और जबरन वसूली नेटवर्क का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के लिए धन जुटाना था. बलजीत स्थानीय स्तर पर हथियार तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से लांडा गैंग के ऑपरेटिव्स को हथियारों की आपूर्ति करता था. बलजीत उन कई हथियार आपूर्तिकर्ताओं में से एक था, जिनसे आतंकियों ने देशभर में हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति के लिए संपर्क किया था.
यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया कर्नल आशीष खन्ना की पर्सनल ईमेल आईडी को बहाल करने का आदेश
जांच के दौरान एनआईए ने आरोपियों से कई हथियार, गोला-बारूद, मादक पदार्थ, ड्रग्स से संबंधित धनराशि, डिजिटल डिवाइस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: अयोध्या राम मंदिर स्थल और ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन से जुड़ी याचिकाओं पर…
उत्तर प्रदेश के झांसी में कुछ युवकों पर चूहे की पूंछ बांधकर उसे जिंदा जलाने…
Anuj Thakur Death News: टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन…
Reliance share price: दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 41% बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये होने पर…
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन 11…
Supreme Court: जज को फोन कर दबाव बनाने के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर को…