देश

Rajasthan: जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट के बाद नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, अब तक 32 की मौत

Rajasthan: जोधपुर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में अभी तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है. शनिवार को इस हादसे में घायल 5 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 32 हो गई. वहीं, जोधपुर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मृतकों के परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और वे धरने पर बैठ गए. सरकार द्वारा की गई मुआवजे राशि की घोषणा को मृतकों के परिजन कम बता रहें हैं. परिजन सरकार से 50 लाख रुपये का मुआवजा मांग रहे हैं.

इस हादसे के बाद परिजन अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं. लगातार मौतों से परिजनों का सब्र टूट रहा है. हादसे में जान गंवा चुके लोगों के लिए केंद्र सरकार ने दो-दो लाख और घायल हुए लोगों को पचास-पचास हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है. यह राशि पीएम केयर्स फंड से दी जाएगी. पीएमओ की तरफ से जानकारी दी गई कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रु की आर्थिक मदद का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें: Hamirpur: यूपी के हमीरपुर में शादी समारोह में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 22 लोग बुरी तरह झुलसे

परिजनों की क्या है मांग?

हादसे के बाद परिवार के लोगों द्वारा प्रदर्शन जारी है. मृतकों, घायलों के परिजन और अन्य लोग अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हैं. प्रदर्शन कर रहें परिजनों ने सरकार से मृतकों के लिए 50 लाख और घायलों के लिए 25 लाख के मुआवजे के साथ परिवार के एक शख्स को सरकारी नौकरी की मांग की है.

क्या हुआ था आठ दिसंबर को?

जोधपुर जिले के शेरगढ़ के भूंगरा गांव में सुरेंद्र सिंह की बारात गुरुवार को खोखसर जानी थी. शादी समारोह में 300 लोगों की भीड़ शामिल थी. बारात निकलने की तैयारी थी, घर में बच्चों और महिलाओं सहित तमाम लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी. 4 बजे का बारात निकलने का समय था. बारात निकलने से पहले बारातियों के लिए चाय बनाई जा रही थी, तभी अचानक से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. धमाके के कारण गैस और आग पूरे घर में फैल गई थी. बच्चों और महिलाएं सहित घर के कुछ सदस्य आग में घिर गए थे. अंदर फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए कुछ लोग जलती आग में घर के अंदर गए, इस कारण वह भी झुलस गए. हादसे में दूल्हे और उसके माता-पिता सहित 60 लोग झुलस गए और उस दिन ही 5 लोगों ने दमतोड़ दिया था.

 

Satwik Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

10 hours ago