भारत की चैंपियन बनने की एबी डिविलियर्स ने की भविष्यवाणी
भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को सेमिफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. मैच को लेकर भारतीय टीम अपनी प्लेइंग 11 में भी बदलाव कर सकती है. इस बीच दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने भविष्यवाणी की है. उन्होने भारत और पाकिस्तान को लेकर अपनी राय बताई है. उन्होने कहा कि पाकिस्तान इस विश्व कप का फाइनल नहीं खेलगा. मतलब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में बाहर हो जाएगा. बता दें कि कल पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला सेमी फाइनल खेला जाएगा. जिसको डिविलियर्स ने ये भविष्यवाणी की है.
एबी डिविलियर्स ने एक इवेंट के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस बार टी-20 विश्व कप का फाइनल भारत औऱ न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा. उन्होने कहा अगर भारत सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को हरा देता है तो वो फाइनल में कप अपने नाम करेगी. टीम इंडिया फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीतेगी. सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं. लोकेश राहुल ने भी अहम मौकों पर रन बनाए हैं. भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज बहुत प्रतिभाशाली हैं. उम्मीद करता हूं कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में टीम अच्छा खेल खेलेगी. और इस टूर्नामेंट में ये भारत के लिए सबसे मुश्किल मैच होगा. अगर भारतीय टीम सेमीफाइल में इंग्लैंड को हराती है तो विश्व कप जीतेगी.
भारतीय टीम ने 2007 में विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी. जिसमें उसने पाकिस्तान की टीम को हराया था. जिसके बाद भारतीय टीम अभी तक एक बार फिर खिताब अपने नाम करने की कोशिश कर रही है. लेकिन इस बार भारत के पास शानदार मौका है क्योंकि भारतीय टीम अभी शानदार खेल रही है. भारत की तरफ से 3 बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है. साल 2014 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा 2016 में टीम सेमीफाइनल में भी बाहर हुई थी.
भारतीय टीम ने इस विश्व कप में 4 मैच जीते है. और अंकतालिका में शानदार खेल दिखाकर 8 अंक करने वाली इकलौती टीम है. भारत की नजरें अब दूसरी बार की विश्व चेंपियन बनने हैं. वेस्टइंडीज अभी एकमात्र ऐसी टीम है. जिसने 2 बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है.
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…