अदाणी इंटरनेशनल स्कूल (Adani International School), शांतिग्राम ने दो दिन तक चले ISSO नेशनल गेम्स शतरंज प्रतियोगिता 2025 का शानदार आयोजन किया. इस टूर्नामेंट में देशभर के 10 से ज्यादा राज्यों से आए 370 से अधिक छात्र खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जो 80 से ज्यादा स्कूलों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. स्कूल का कैंपस इन दो दिनों में खेल, रणनीति और दोस्ती का रंगीन संगम बन गया.
प्रतियोगिता को चार वर्गों अंडर 11, अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 में बांटा गया था, ताकि हर उम्र के खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले. बच्चों ने जबरदस्त रणनीति और धैर्य के साथ खेल दिखाया, जिससे दर्शक भी दंग रह गए.
उद्घाटन समारोह में नम्रता अदाणी, स्कूल की प्रमोटर ने बच्चों से बातचीत कर माहौल को गर्मजोशी से भर दिया. साथ ही, भवेश पटेल (गुजरात स्टेट चेस एसोसिएशन के पूर्व सचिव) और ग्रैंडमास्टर अंकित राजपारा ने अपने अनुभव साझा कर बच्चों को प्रेरित किया.
भारत में बढ़ रहा है क्रेज
आजकल भारत में शतरंज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. आर. प्रग्गनानंदा और डी. गुकेश जैसे युवा खिलाड़ी दुनिया भर में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं. ऐसे टूर्नामेंट स्कूल स्तर पर बच्चों को बड़े मंच के लिए तैयार करते हैं.
समापन समारोह में सभी वर्गों के विजेताओं को मेडल दिए गए. चैत्रभुज नरसी स्कूल, मुंबई को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया जबकि इंडस इंटरनेशनल स्कूल, हैदराबाद रनर अप बना. दोनों स्कूलों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन और खेल भावना दिखाई.
इसे भी पढ़ें-Hockey Asia Cup 2025: भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से रौंदा, चैंपियन बना देश
इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अदाणी इंटरनेशनल स्कूल न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि खेलों में भी बच्चों को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ता.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…