खेल

Adelaide Test: मैच के दौरान दो बार गुल हुई बत्ती, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को देनी पड़ी सफाई

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे पिंक-बॉल टेस्ट के पहले दिन की शुरुआत में दो बार बत्ती गुल हो गई, जिससे खेल बाधित हुआ. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पर बयान जारी करते हुए कहा कि यह समस्या “स्विचिंग” में गड़बड़ी के कारण हुई.

2023 के अंत में 5 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लागत से स्टेडियम में नई एलईडी लाइट्स लगाई गई थीं. लेकिन ये लाइट्स एक बार नहीं, बल्कि दो बार बंद हो गईं, जिससे मैदान पर मौजूद 50,186 दर्शक, खिलाड़ी और कमेंटेटर सभी हैरान रह गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि मानवीय भूल थी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इंटरनल स्विचिंग में कुछ गड़बड़ी थी जिसको तुरंत पहचान लिया गया और ठीक कर लिया गया.

दो बार एडिलेड की बत्ती हुई गुल

पता चला है कि यह मानवीय गलती थी. रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शाम के अभ्यास सत्र के लिए नेट लाइट्स चालू करने को कहा था. क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का सामना कर रही थी, लेकिन ग्राउंड स्टाफ ने गलती से स्टेडियम के चार मुख्य लाइट टावर बंद कर दिए. पहली बार यह समस्या ऑस्ट्रेलिया की पारी के 18वें ओवर में आई, जिससे खेल 25 सेकंड के लिए रुका. लेकिन जैसे ही खेल फिर शुरू हुआ, वही गलती दोबारा हुई और इस बार 86 सेकंड तक खेल रुका रहा.

खिलाड़ी और कमेंटेटर्स दोनों नाराज

इस घटना से खिलाड़ी और कमेंटेटर्स दोनों नाराज और हैरान थे. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, गेंदबाज हर्षित राणा और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी व मार्नस लाबुशेन मैदान पर खड़े इंतजार करते नजर आए. यह समस्या वेस्टर्न स्टैंड के ऊपर स्थित ग्राउंड कंट्रोल रूम से हुई. वहां कंप्यूटर से नेट लाइट्स ऑन करने की कोशिश में स्टेडियम की मुख्य लाइट्स बंद कर दी गई. एक सूत्र ने बताया, “नेट लाइट्स चालू करने के दौरान गलती से मुख्य लाइट्स बंद हो गईं. शायद सेटिंग गलत हो गई या सिस्टम ट्रिप कर गया.”

एडिलेड में बिजली चली गई

घटना के बाद कमेंट्री बॉक्स में मजेदार बातचीत हुई. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ ने कहा, “एडिलेड में बिजली चली गई. शायद गर्मी के कारण ज्यादा एसी चल रहे हैं.” भारतीय कमेंटेटर हर्षा भोगले ने जोड़ा, “शायद कोई सो गया है. मैंने पहली बार टेस्ट मैच में लाइट्स बंद होने के कारण खेल रुकते देखा है.” मार्क वॉ ने तुरंत जवाब दिया, “ऑस्ट्रेलिया में ऐसा पहले कभी नहीं देखा.” ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इसे “असामान्य घटना” बताया. उन्होंने कहा, “इतनी जल्दी दो बार लाइट्स का बंद होना थोड़ा अजीब था.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

8 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

26 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

38 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

44 minutes ago