खेल

PAK vs AFG: अफगानिस्तान की जीत के बाद क्या बोले इब्राहिम जादरन? जानें आखिर क्यों पाकिस्तान को लगी होगी मिर्ची

Pakistan vs Afghanistan: चेन्नई में खेले गए अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 के महामुकाबले में अफगानी प्लेयर्स ने इतिहास रच दिया है. पहले बेहतरीन बॉलिंग और फिर शानदार बैटिंग के दम पर अफगानिस्तान टीम की धमाकेदार जीत हुई है. पाकिस्तान के लिए यह हार सबसे ज्यादा चुभने वाली है. ऐसे में पाकिस्तान को हार के बाद एक बड़ा झटका अफगानी प्लेयर्स ने कूटनीति के मोर्चे पर भी दिया है.

दरअसल, अफगानिस्तान टीम के लिए स्पिनर नूर अहमद ने बेहतरीन बॉलिंग की और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशान कर दिया. दूसरी ओर रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की शतकीय साझेदारी के दम पर अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत हुई. इस जीत को लेकर दुनियाभर से रिएक्शन आ रहे हैं. टीम की जीत की वजह के पीछे अहम रोल टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज और वर्तमान में अफगानिस्तान के मेंटॉर अजय जडेजा को भी माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें-PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, दर्ज की दूसरी जीत

पाकिस्तान को दिया शाब्दिक तमाचा

इस जीत के बाद 87 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले इब्राहिम जादरान ने पाकिस्तान पर कूटनीति का वार किया है. पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की शानदार जीत पर जादरान से जब बात की गई तो उन्होंने अफगानी टीम की इस जीत का श्रेय उन अफगानी लोगों को दिया है जो कि पाकिस्तान से जबरन वापस अफगानिस्तान भेजे गए हैं. जादरान के इस बयान को पाकिस्तान के लिए एक शाब्दिक तमाचे के तौर पर देखा जा रहा है.

बता दें कि मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन किया था. नतीजा ये कि अफगानी टीम ने महज दो विकेट के नुकसान पर अपना अब तक का सबसे बड़ा रन चेज को पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया है. इब्राहिम जादरान को इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन से अफगानी हैं जिन्हें जादरान ने जीत डेडीकेट की है.

यह भी पढ़ें-PAK vs AFG: पाकिस्तान पर जीत के बाद राशिद खान संग खूब झूमे इरफान पठान, वायरल वीडियो ने लगाई आग

कौन हैं ये अफगानी लोग?

गौरतलब है कि तालिबान का राज अफगानिस्तान में वापस आने पर कई अफगानी लोग पाकिस्तान मे शरण लेने आ गए थे. इन शरणार्थियों को अब पाकिस्तान खराब रिश्तों के चलते जबरन परेशान करके वापस अफगानिस्तान भेज रहा है, जिसे मानवीयता के खिलाफ बताया जा रहा है. नतीजा ये कि अब पाकिस्तान पर जीत के बाद जादरान ने अफगान टीम की जीत उन पीड़ित लोगों को डेडीकेट की है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

5 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

27 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

46 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

53 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago