देश

पहले कमलनाथ की जीत के लिए कराया हनुमान चालीसा का पाठ तो अब सद्बुद्धि के लिए…, टिकट न मिलने पर कांग्रेस नेता का गजब प्रदर्शन

MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों में ही काफी सियासी उठापटक देखने को मिल रही है. टिकट न मिलने के चलते राजनीतिक दलों के नेता अलग-अलग हथकंडे अपनाते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ नेता तो बगावत करने का मूड बना रहे हैं तो कुछ ने मूड बना लिया है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस को 42 सीटों पर तो बीजेपी को 22 सीटों पर अपने नेताओं का विरोध झेलना पड़ रहा है. इसके अलावा कुछ नेता अभी भी इस उम्मीद में ही कि किसी तरह उनका टिकट फाइनल हो जाए. इसके लिए कोई अपनी पार्टी के बड़े नेताओं के चक्कर लगा रहा है तो कई कुछ और कर रहा है. ऐसे में एक कांग्रेस नेता ने कुछ ऐसे कर दिया कि इसकी चर्चा अब चारों तरफ हो रही है.

दरअसल भोपाल से एक मामला सामने आया है जहां एक कांग्रेस के नेता ने कभी पीसीसी चीफ कमलनाथ की जीत के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कराया था. वहीं अब टिकट कटने पर उनकी सद्बुद्धि का पाठ कराया है.

विष्णु विश्वकर्मा ने कराया सद्बुद्धि के लिए पाठ

पूर्व मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए पाठ कराने वाले नेता भोपाल की हुज़ूर विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं. उन्होंने अपने समर्थकों के साथ हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन कराया है. इसके साथ उन्होंने यह पाठ कमलनाथ के बंगले के बाहर कराया है. इस कांग्रेस नेता का नाम विष्णु विश्वकर्मा हैं. उनका कहना है कि टिकट काटे जाने के बाद उनकी सद्बुद्धि के लिए यह पाठ कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- MP Elections: टिकट कटा तो फूट-फूटकर रोने लगे BJP विधायक राजेश प्रजापति,  प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप

विष्णु विश्वकर्मा भोपाल की हुज़ूर सीट से उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस ने यहां से नरेश ज्ञानचंदानी को टिकट दिया है. वहीं बीजेपी ने इस सीट से अपने रामेश्वर शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जिन्होंने पिछले चुनाव में यहां से जीत हासिल की थी.

42 सीटों पर हो रहा विरोध

मध्यप्रदेश की सभी सीटों कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, लेकिन अभी 42 सीटें ऐसी हैं. जहां उनके विरोध कर रहे हैं और प्रत्याशी बदलने की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस इस सीटों पर अभी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है. क्योंकि कांग्रेस समर्थक उनके दिग्गज नेताओं के घर के बाहर प्रदेशन कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

38 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

45 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

1 hour ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

1 hour ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

2 hours ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 hours ago